साल 2019 में WWE के बहुत से सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिली। रोमन रेंस ने लयूकीमिया को हराकर साल के शुरुआत में अपनी वापसी की। गोल्डबर्ग ने भी WWE सुपर शोडाउन में द अंडरटेकर के खिलाफ मुकाबला लड़के अपनी वापसी की। हाल ही में जॉन मॉरिसन ने भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।साल 2020 में भी बहुत से सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है जिनसे कंपनी को फायदा हो सकता है। यह 5 सुपरस्टार्स हैं जो साल 2020 में वापसी कर सकते हैं:ये भी पढ़ें: जॉन मॉरिसन के WWE में 8 साल बाद वापसी करने की 3 सबसे बड़ी वजह#5 रोंडा राउज़ीरोंडा राउज़ीजनवरी 2018 से लेकर रेसलमेनिया 35 तक रोंडा राउज़ी ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि उनमें प्रो रेसलिंग को पूरे विश्व में बढ़ाने की काबिलियत है। बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के साथ दुश्मनी के चलते इन तीनों सुपरस्टार्स ने रेसलमेनिया में मेन इवेंट का हिस्सा बनकर इतिहास रच दिया था।ये भी पढ़ें: पूर्व चैंपियन ने WWE से खुद को रिलीज़ करने की मांग की, उनके दुश्मन ने कहा- भाग जाओ, रिटायर हो जाओ या कंपनी छोड़ दोरेसलमेनिया में हुई हार के बाद वह WWE में दिखाई नहीं दी। राउज़ी हाल ही में हुए टोटल डिवाज के नए सीजन का भी हिस्सा थी। ट्रिपल एच ने भी इंटरव्यू देते समय कहा था कि राउज़ी जल्द ही WWE में अपनी वापसी कर सकती हैं। राउज़ी को अभी भी WWE में बहुत कुछ हासिल करना है, वापसी के बाद वह बैकी लिंच के खिलाफ पुरानी दुश्मनी को फिर से शुरू कर सकती हैं। कंपनी WWE और UFC की फोर हॉर्सविमेन के बीच मुकाबला करवाना चाहती है। रोंडा की वापसी के बाद यह भी देखने को मिल सकता है। बहुत से WWE फैंस को पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन की वापसी का इंतज़ार है।