द अंडरटेकर प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार्स में से एक हैं और उन्हें डब्लू डब्लू ई(WWE) के सबसे महानतम कैरेक्टर्स में से एक माना जाता है। यही नहीं, द अंडरटेकर का लैजेंडरी एंट्रेस दुनिया भर के फैंस को काफी पसंद है और कई फैंस है जो फिनोम के एंट्रेस की नकल उतारा करते हैं।
यह भी पढ़े:5 चीजें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई
रोचक बात यह है कि केवल फैंस ही नहीं बल्कि कई WWE सुपरस्टार्स भी द अंडरटेकर के एंट्रेस की नकल उतार चुके हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने द अंडरटेकर के भेष में रिंग में एंट्री कर फैंस को बेवकूफ बनाया।
#5.डॉल्फ जिगलर
डॉल्फ जिगलर काफी लंबे समय से WWE का हिस्सा रहे हैं और भले ही उन्हें एक मेन इवेंट स्टार के रूप में नहीं देखा जाता हो लेकिन उन्होंने अपने करियर के दौरान फैंस को कई यादगार क्षण दिए हैं।
इन यादगार पलों में से एक पल साल 2017 में देखने को मिला था जब वह अपने कैरेक्टर में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं और वह सम्मान न मिलने से गुस्सा थे। आपको बता दें, इस दौरान वह हर हफ्ते किसी-न-किसी सुपरस्टार के रूप में रिंग मे एंट्री कर उस सुपरस्टार का मजाक उड़ाते थे।
स्मैकडाउन के एक सैगमेंट के दौरान जब द अंडरटेकर का थीम सांग बजा तो फैंस एक पल के उत्साहित हो गए लेकिन उन्हें जल्द ही विश्वास हो गया कि डॉल्फ जिगलर, फिनोम का भेष धर कर आए हैं। इसके बाद जिगलर ने रिंग में आने के बाद कहा था कि कोई भी यह कॉस्टयूम पहनकर फिनोम की तरह एंट्री कर सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं