कैरेक्टर किसी प्रोफेशनल रेसलर के करियर के लिए उतना ही मायने रखता है जितना उसका इन रिंग परफॉर्मेंस। किसी के पास तकनीक कितनी ही अच्छी क्यों ना हो, यानी उसका इन रिंग परफॉर्मेंस कितना ही बेहतर क्यों ना हो, अगर फैंस को उनके कैरेक्टर में कोई दिलचस्पी नहीं है तो वो ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाएगा।
बहुत से ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने अपने प्रो रेसलिंग करियर में अलग राष्ट्रीयता का प्रयोग किया था और इनमें कुछ महान रेसलर्स भी शामिल हैं। "राउडी" रोडी पाइपर इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।
ये भी पढ़ें: विंस मैकमैहन के रेसलिंग करियर के 4 सबसे बड़े दुश्मन
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे कुछ सुपरस्टार्स के नाम बताने वाले हैं जिनका जन्म तो किसी दूसरे देश में हुआ लेकिन रिंग में वो किसी दूसरे देश के नागरिक की भांति प्रतीत होते थे।
# अकीम द अफ्रीकन ड्रीम
![ONE मैन गैंग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3011b-15813160381068-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3011b-15813160381068-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3011b-15813160381068-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3011b-15813160381068-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3011b-15813160381068-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3011b-15813160381068-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3011b-15813160381068-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/3011b-15813160381068-800.jpg 1920w)
साल 1987 में अकीम द अफ्रीकन ड्रीम ने अपना WWE डेब्यू किया था और उन्हें एक बड़े हील सुपरस्टार के रूप में दिखाया जाता था। लोअर मिड-कार्ड और जॉबर्स को वो आसानी से हरा देते थे और कुछ समय बाद उनका सामना हल्क होगन और रैंडी सैवेज जैसे बड़े सुपरस्टार्स से भी हुआ।
वो जब भी रिंग में एंट्री लेते तो अपने स्टाइल में डांस करते हुए बाहर आते थे लेकिन दुर्भाग्यवश उनका एक भी स्टेप उनके एंट्रेंस म्यूजिक से मेल नहीं खाता था। ये मोमेंट अजीब थे लेकिन दर्शकों के लिए ये बढ़िया मनोरंजन का माध्यम था।
उन्हें ऐसे दर्शाया जाता था कि वो अफ्रीका से संबंध रखते हैं और उनका ड्रेसिंग स्टाइल भी अफ्रीकी संस्कृति से संबंध रखता था लेकिन असल में वो अफ़्रीकी नहीं थे। उनका जन्म अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य में हुआ था और वो पूरी तरह अमेरिकी हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
# योकोजूना
90 के दशक में WWE में 'न्यू जनरेशन एरा' की शुरुआत हुई और इसी के साथ ब्रेट हार्ट, लेक्स लूगर, अंडरटेकर, योकोजूना समेत कई नए रेसलर्स उभर कर सामने आए। 1992 में कमेंटेटर्स ने कहा था कि कंपनी में जल्द ही अनोआ'ई फैमिली का मेंबर(योकोजूना) डेब्यू करने वाला है।
लेकिन जब उनका डेब्यू हुआ तो उन्हें जापानी सूमो रेसलर के रूप में रिंग में उतारा गया था। किसी ने नहीं सोचा था कि उनका ये कैरेक्टर उन्हें उस समय का फैंस का सबसे पसंदीदा सुपरस्टार बनाने वाला है।
ये भी पढ़ें: WWE रेसलमेनिया के 6 बड़े मैच जो होते-होते रह गए
# मुहम्मद हसन
![मुहम्मद हसन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/ba6b0-15813180727945-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/ba6b0-15813180727945-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/ba6b0-15813180727945-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/ba6b0-15813180727945-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/ba6b0-15813180727945-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/ba6b0-15813180727945-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/ba6b0-15813180727945-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/02/ba6b0-15813180727945-800.jpg 1920w)
साल 2004 में OVW के लिए एक ऐसे रेसलर की तलाश की जा रही थी जो अरब-अमेरिकी होने का कैरेक्टर निभा सके। इसके लिए मार्क कोपानी को चुना गया जो इटली से संबंध रखते थे। उस समय शॉन डाइवरी उनके मैनेजर हुआ करते थे जिन्होंने बड़े ही बेहतर तरीके से अपना किरदार निभाया।
दुर्भाग्यवश उनका WWE के साथ सफ़र विवादों के चलते कुछ ही महीनों बाद समाप्त हो गया था। 9/11 हमलों वाले सैगमेंट्स के कारण वो उस समय कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक जरूर बन गए थे।
# रेज़र रेमन
रेज़र रेमन "द न्यू जनरेशन एरा" के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे। स्कॉट हॉल एक पूरा पैकेज थे जो कंपनी के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रहे थे और WWE से पहले WCW में भी काम कर चुके थे।
असल में वो अमेरिकी राज्य मैरीलैंड से आते हैं लेकिन WWE में उन्हें क्यूबन-अमेरिकन के रूप में प्रदर्शित किया गया जो फ्लोरिडा में रहते थे। उन्हें WCW में रही nWo टीम से ज्यादा पहचान मिली और वो कई जबरदस्त लैडर मैच और रेसलमेनिया इवेंट्स का हिस्सा भी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले नाम जो WWE में ऐज को हरा चुके हैं
# "राउडी" रॉडी पाइपर
रोडी पाइपर का नाम प्रो रेसलिंग के ग्रेटेस्ट हील सुपरस्टार्स में गिना जाता है और अपने करियर में अधिकांश समय वो स्कॉलैंड के रेसलर होने की भूमिका में नजर आए थे लेकिन असल में वो कनाडा से आते हैं।
ये नाम उन्हें उनके करियर में हुई गलती के कारण मिला था। एक बार वो बैगपाइप्स पहने एंट्री ले रहे थे लेकिन रिंग अनाउंसर को इसके अलावा कुछ नहीं पता था कि उनका नाम रोडी है। बैगपाइप्स के कारण अनाउंसर ने उनका नाम "रोडी द पाइपर" बोल दिया था और तबसे लेकर उनकी मृत्यु तक ये नाम उनके साथ रहा।