डब्लू डब्लू ई (WWE) में हर रेसलर काम करना चाहता है। इसकी एक बड़ी वजह है कंपनी का काम, उसकी पकड़, पहुंच और फैंस के बीच रेसलर्स की लोकप्रियता। आप और हमने इंडिपेंडेंट सर्किट के कई रेसलर्स के नाम भी नहीं सुने होंगे, जबकि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, हल्क होगन और रिक फ्लेयर आज भी सबको मालूम हैं।
ऐसे कई रेसलर्स हैं जिन्होंने कंपनी के साथ अपनी जिंदगी के अंत तक काम किया तो वहीं कुछ अन्य बीच में ही कंपनी को छोड़ने पर मजबूर हुए। इनमें कुछ अपनी मर्ज़ी से कंपनी से अलग हुए तो वहीं कुछ अन्य चोटों की वजह से अलग हुए। ऐसे कई रेसलर्स रहे जिन्हें कंपनी के साथ अपार सफलता मिली लेकिन उन्हें 30 साल की उम्र से पहले ही रिटायरमेंट लेनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: AEW को लगा बहुत बड़ा झटका, डीन एम्ब्रोज़ रेसलिंग रिंग से हुए बाहर
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 रेसलर्स के बारे में बात करेंगे:
#5 ईव टोरेस
![à¤à¤µ नॠ28 साल à¤à¥ à¤à¤®à¥à¤° मà¥à¤ à¤à¤¨à¤µà¤°à¥ 2013 मà¥à¤ सà¤à¤¨à¥à¤¯à¤¾à¤¸ लिया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cab3b-15670578206162.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cab3b-15670578206162.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cab3b-15670578206162.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cab3b-15670578206162.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cab3b-15670578206162.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cab3b-15670578206162.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cab3b-15670578206162.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cab3b-15670578206162.png 1920w)
ईव टोरेस ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। वो उस समय की सबसे बड़ी हील थीं और उनका काम लगातार बेहतर हो रहा था। एक लंबे समय तक टाइटल अपने नाम रखने के बाद ईव ने इसे केटलिन के खिलाफ हारा था।
कंपनी के साथ अपने समय के अंत में उनकी सगाई हो गई थी और वो अपने परिवार को समय देना चाहती थीं। उन्होंने बाद में काफी सारी ट्रेनिंग्स में भाग लिया और वो अब लड़कियों को सेल्फ ट्रेनिंग सिखाती हैं, और साथ ही कंपनी के स्पेशल शोज़ में कई बार आती रहती हैं।
ये इकलौती नहीं हैं क्योंकि इस लिस्ट में अन्य नाम भी काफी महत्वपूर्ण हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 डेविड फ्लेयर
![फà¥à¤²à¥à¤¯à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1e4b2-15670577453244-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1e4b2-15670577453244-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1e4b2-15670577453244-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1e4b2-15670577453244-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1e4b2-15670577453244-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1e4b2-15670577453244-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1e4b2-15670577453244-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1e4b2-15670577453244-800.jpg 1920w)
डेविड की बहन शार्लेट रेसलिंग में एक बड़ा नाम हैं और उनके पिता सबसे बड़े रेसलर्स में शुमार होते हैं। ये WCW के दिनों से रेसलिंग में थे, और उस दौरान इन्हें अंडरटेकर से लड़ाई भी करनी पड़ी। उस समय रिक और टेकर की लड़ाई चल रही थी। इसके बाद इन्होने WCW से WWE का रुख किया और ज़्यादा समय ना देते हुए रेसलमेनिया 18 से महज कुछ दिन पहले ही टेकर के हाथों पिटाई पाई।
29 साल की उम्र में ही इन्होंने रेसलिंग को छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: रोमन रेंस पर 2 बार जानलेवा हमला करने वाले इंसान का हुआ खुलासा, खुद रेंस भी हो गए हैरान
#3 एजे ली
![2015 मà¥à¤ à¤à¤¤à¥à¤® à¤à¤¿à¤¯à¤¾ रà¥à¤¸à¤²à¤¿à¤à¤ à¤à¤°à¤¿à¤¯à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0bee4-15670576637332.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0bee4-15670576637332.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0bee4-15670576637332.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0bee4-15670576637332.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0bee4-15670576637332.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0bee4-15670576637332.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0bee4-15670576637332.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0bee4-15670576637332.png 1920w)
2014 में कंपनी से ना सिर्फ एजे ली चली गईं बल्कि उनके पति ने भी कुछ वक़्त पहले ही कंपनी छोड़ी थी। उस समय एजे ली महज 28 साल की थीं और चार बार विमेंस चैंपियन बन चुकी थीं। डीवाज़ से विमेंस रेसलिंग की शुरुआत इन्होंने ही की थी।
#2 क्रिस्टोफर नोविंस्की
![à¤
नà¤à¤¾à¤¨à¤¾ सा नाम](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a23df-15670575885695-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a23df-15670575885695-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a23df-15670575885695-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a23df-15670575885695-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a23df-15670575885695-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a23df-15670575885695-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a23df-15670575885695-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a23df-15670575885695-800.jpg 1920w)
अगर आप एक ऐसे रेसलर हों जिन्हें कोई नहीं जानता लेकिन आपके ही कारण कंपनी और इंडस्ट्री के नियम बदले हों तो आपका काम अच्छा ही होगा। ऐसा ही हाल है क्रिस्टोफर का जिन्होंने Tough Enough की पहली सीरीज़ में काम किया।
इस सीरीज़ में भले ही वो जीत नहीं सके हो लेकिन उनके हील किरदार ने उन्हें फायदा पहुंचाया। कंपनी ने उन्हें साइन कर लिया लेकिन डडली बॉयज़ की एक गलती से क्रिस्टोफर को सिर में चोट लग गई। इस चोट के कारण वह अपनी याददाश्त खो बैठे। इन्हें नींद कम आने लगी और डिप्रेशन में चले गए। इसी वजह से कंपनी अब सिर में चोट लगने वाले रेसलर्स को ठीक होने तक रिंग से बाहर रखती है।
ये भी पढ़ें: 5 कारण जिनके आधार पर डेनियल ब्रायन ने ही रोमन रेंस पर जानलेवा हमला किया था
#1 पेज
![सबसॠà¤à¤¼à¤¬à¤°à¤¦à¤¸à¥à¤¤ रà¥à¤¸à¤²à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1de0b-15670575153928-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1de0b-15670575153928-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1de0b-15670575153928-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1de0b-15670575153928-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1de0b-15670575153928-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1de0b-15670575153928-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1de0b-15670575153928-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/1de0b-15670575153928-800.jpg 1920w)
पेज एक ऐसा नाम है जिनकी रिटायरमेंट की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। ये अब काबुकी वारियर्स को मैनेज करती हैं लेकिन गर्दन में आई चोट की वजह से पेज को रिटायरमेंट लेना पड़ा। उनकी रिटायरमेंट ने फैंस को काफी दुखी कर दिया था।