5 WWE सुपरस्टार्स जो करोड़ों की कार चलाते हैं

द रॉक
द रॉक

WWE पिछले कई दशकों से दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनी हुई है। दुनिया के अधिकतर युवा स्टार्स कभी ना कभी WWE में काम करने का सपना देखते होंगे, कुछ को यहां परफ़ॉर्म करने का अवसर मिल जाता है तो कुछ की किस्मत उन्हें किसी दूसरी राह पर ले जाती है।

Ad

ये भी एक बड़ी सच्चाई है कि जिस भी सुपरस्टार को WWE में सफलता मिल जाती है, उसका करोड़पति बनना आम बात है। द रॉक से लेकर, हल्क होगन और जॉन सीना जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने ना केवल WWE में सफलता प्राप्त की बल्कि आज करोड़ों के मालिक भी बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 पूर्व और मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो अमीर होकर भी सस्ती कारों में घूमते हैं

अमीर होने का सीधा मतलब उनके पास कार और बाइक्स भी महंगी ही होंगी। हालांकि कुछ WWE सुपरस्टार्स अमीर होकर भी सस्ती कारों में घूमना पसंद करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो करोड़ों की कारों में घूमना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स

WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन- डॉज चार्जर हैलकैट(1 करोड़ से 1.3 करोड़)

हल्क होगन अपनी कार के साथ
हल्क होगन अपनी कार के साथ

हल्क होगन उन दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक रहे जिन्होंने 1980 के दशक में WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वो WWE से लेकर WCW, NWA और IWGP जैसी बड़ी ब्रांड्स में काम करते हुए वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं।

Ad

होगन के पास वैसे तो कई लक्ज़री गाडियां मौजूद हैं लेकिन उनकी सबसे खास डॉज चार्जर हैलकैट है। इस स्पोर्ट्स कार में केवल 2 ही दरवाजे हैं और कहा जाता है कि ये करीब 200 मील प्रतिघंटा यानी 320 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भी दौड़ सकती है।

उन्होंने काले रंग में इस कार को खरीदा और डॉज हैलकैट को इतिहास की सबसे जबरदस्त स्पोर्ट्स कारों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: WWE में कभी दोबारा काम नहीं करेंगे ये 6 बड़े सुपरस्टार्स

विंस मैकमैहन - बेंटली कांटिनेंटल जीटी(करीब 3.5 करोड़)

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन भला सबसे महंगी कारों की लिस्ट में कैसे पीछे रह सकते हैं। कई WWE सुपरस्टार्स की तरह विंस को भी महंगी गाड़ियों में घूमना काफी पसंद है।

Ad

उनके कार कलेक्शन में एक नाम बेंटली कांटिनेंटल जीटी का भी है, जिसकी औसतन कीमत करीब साढ़े 3 करोड़ बताई जाती है। बेंटली कांटिनेंटल जीटी 4 सेकंड से कम समय में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

जॉन सीना- रॉल्स रॉयस फैन्टम ड्रॉपहेड कूपे(करीब 7 करोड़)

youtube-cover
Ad

जॉन सीना ना केवल WWE सुपरस्टार्स में से एक रहे बल्कि उन बड़े नामों में से एक भी हैं जिन्हें अपने एक्टिंग करियर में भी बहुत सफलता मिली है। 16 बार के WWE चैंपियन को कारों का बहुत शौक है।

उन्हीं में से सबसे महंगी और सबसे लक्ज़री कारों में से एक है रॉल्स रॉयस फैन्टम ड्रॉपहेड कूपे। जिसकी फिलहाल कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जाती है।

अल्बर्टो डेल रियो - रॉल्स रॉयस फैन्टम(7.5-8.5 करोड़)

अल्बर्टो डेल रियो
अल्बर्टो डेल रियो

अल्बर्टो डेल रियो वैसे तो अब WWE का साथ छोड़ चुके हैं लेकिन अक्सर वो अपनी रॉल्स रॉयस फैन्टम में एंट्री लिया करते थे। उसके अलावा भी उन्हें कई कारों में एंट्री लेते देखा जाता था, जो दर्शाता है कि उन्हें महंगी कारों का कितना शौक है।

Ad

मौजूदा समय में इस कार की कीमत 7.5 से 8.5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा भी डेल रियो के पास BMW से लेकर Porsche कंपनी की कार भी मौजूद हैं।

द रॉक - पगानी हुआयरा(15 करोड़)

द रॉक
द रॉक

द रॉक ने साल 2004 में WWE इसलिए छोड़ी थी क्योंकि वो एक्टिंग में अपने हाथ आजमाना चाहते थे। उनका ये फैसला सही साबित हुआ और आज वो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं।

उनका कार कलेक्शन भी बहुत बड़ा है और पगानी हुआयरा भी उन्हीं में से एक है। इस स्पोर्ट्स कार की कीमत 15 करोड़ से भी ज्यादा है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications