#4 साशा बैंक्स

साशा बैंक्स फिलहाल WWE से बाहर हैं। उन्होंने अंतिम बार फेस सुपरस्टार के रूप में काम किया था। पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन अपने WWE करियर के शुरुआती समय में हील सुपरस्टार बनकर काम किया था। उन्होंने बतौर हील अच्छा-खासा नाम कमाया।
रिपोर्ट्स के अनुसार वह जल्द ही वापसी कर सकती हैं। हो सकता है वह अपनी वापसी पर फैंस को हील टर्न करके चौंका दें। वह बेली पर अटैक करके उनके साथ चैंपियनशिप फ़्यूड की शुरुआत कर सकती हैं। उन्हें एक बार फिर से हील बनते हुए देखने में मजा आएगा।
#3 एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ने अपने करियर के शुरुआती दौर में हील के कैरेक्टर के साथ काम किया। उन्होंने रोमन रेंस और जॉन सीना के साथ फ़्यूड में विलन का किरदार निभाया था। उन्होंने उस समय के बाद कभी भी हील के रूप में काम नहीं किया।
उन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव करने की सख्त जरूरत है। वह समरस्लैम के पहले द क्लब के साथ टीम बनाकर हील बनके रॉ रोस्टर पर राज कर सकते हैं। WWE के पास स्टाइल्स के लिए कुछ अलग करने का अच्छा मौका है।
ये भी पढ़ें:- पूर्व WWE सुपरस्टार ने AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया