WWE के इस साल के सबसे बड़े इवेंट रेसलमेनिया 36 को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। कंपनी इस बार इवेंट में किसी भी तरह की कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी वजह से कंपनी ने रॉयल रंबल की बुकिंग को लेकर काफी ज्यादा सावधानी दिखाई थी। इस बार की रॉयल रंबल में जीत ड्रू मैकइंटायर ने हासिल की थी। जिसके बाद वो अब WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मुकाबला करते हुए नजर आएंगे।
वहीं रेसलमेनिया का सीजन खत्म होने के बाद सभी की निगाह WWE ड्राफ्ट पर लग जाएंगे। इस बार भी ड्राफ्ट में कई बड़े स्टार्स मेन रोस्टर में डेब्यू करते हुए नजर आएंगे। तो आइये जानते है उन 5 NXT स्टार्स के बारे में जो रेसलमेनिया खत्म होने के बाद से मेन रोस्टर में शामिल हो सकता हैं:
#5 जॉनी गार्गानो
जॉनी गार्गानो इस समय NXT ब्रांड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बन गए हैं। उनके इन रिंग वर्क की वजह से उन्हें फैंस भी साथ मिल रहा है। इस समय वो फिन बैलर के खिलाफ फ्यूड में हैं। उनके और टॉमैसो सिएम्पा के बीच फ्यूड को येलो ब्रांड के सबसे यादगार पलों में से एक माना जाता है। ऐसे में अब कंपनी उन्हें मेन रोस्टर को शामिल करने के बारें में सोच सकती हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिस जैरिको ने चोटिल WWE स्टार के साथ शेयर की फोटो, दिए AEW से जुड़ने के संकेत
उनके मेन रोस्टर में आने के बाद रेड या ब्लू ब्रांड को फेस स्टार मिल सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कंपनी उनके डेब्यू को किस तरह से बुक करता है और भविष्य में वो किस स्टार के खिलाफ फ्यूड में शामिल होते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं