6 स्टोरीलाइन जिन्होंने WWE सुपरस्टार्स के करियर को बचा लिया

द रॉक और केन
द रॉक और केन

WWE इतिहास में कई छोटे-छोटे पलों ने रेसलर्स के करियर को बदल कर रख दिया। रेसलिंग की एक खूबी यह है कि एक सही निर्णय किसी भी सुपरस्टार को फैंस के बीच काफी लोकप्रिय बना देता है।

कई बार देखा गया है कि एक बेहतरीन स्टोरीलाइन की वजह से कई सुपरस्टार का करियर डूबते-डूबते बचा है। आज हम ऐसे ही 6 सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जिनके करियर को एक अच्छी स्टोरीलाइन ने बचा लिया।

यह भी पढ़ें: "WWE में द फीन्ड द्वारा किए गए खतरनाक अटैक के बाद मेरे बच्चे रोने लगे

6. द रॉक- नेशन ऑफ डोमिनेशन स्टोरीलाइन की वजह से द रॉक का WWE करियर बच गया

द नेशन ऑफ डोमिनेशन
द नेशन ऑफ डोमिनेशन

ड्वेन जॉनसन ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत WWE के साथ की। प्रसिद्ध WWE हॉल ऑफ़ फेमर रॉकी जॉनसन के बेटे, द रॉक को WWE में कई वर्षों तक काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने 1996 में Survivor Series में एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। युवा ड्वेन जॉनसन ने अपने पहले ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया और जीतने में कामयाब रहे।

उन्होंने अपने डेब्यू के आधे साल से भी कम समय में WWE में चैंपियनशिप जीतने में सफलता पाई। लेकिन इसके बाद उनके लिए सब मुश्किल होता चला गया। इसके बाद उन्हें एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में लोगों ने बू करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद विंस मैकमैहन ने उन्हें हील सुपरस्टार बनने और द नेशन ऑफ डोमिनेशन में शामिल होने का सुझाव दिया। इसके बाद द रॉक द नेशन ऑफ डोमिनेशन में शामिल हुए। यह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, और उन्होंने अपार लोकप्रियता हासिल की।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस को WWE में जल्द मिल सकता है बड़ा धोखा, दिग्गज का चौंकाने वाला खुलासा

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#5. जेवियर वुड्स - द न्यू डे ने उनके WWE करियर को बचाया

द न्यू डे
द न्यू डे

द न्यू डे WWE के इतिहास की सबसे बेहतरीन और मनोरंजक टैग टीमों में से एक है। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाली टैग टीमों में से एक है। WWE में न्यू डे ने नवंबर 2014 से अक्टूबर 2020 तक अपना जलवा बिखेरा।

वर्तमान में न्यू डे को अलग करने का सबसे मुख्य कारण यह था कि कंपनी बिग ई को सिंगल स्टार के रूप में पुश देना चाहती थी। WWE में अपने करियर की शुरुआत से ही जेवियर वुड्स को काफी मुश्किलें आई। लेकिन न्यू डे का सदस्य बनने के बाद उनका करियर भी बच गया और उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली।

#4. हीथ स्लेटर

हीथ स्लेटर
हीथ स्लेटर

2016 में WWE ने आधे दशक से अधिक समय के बाद ब्रांड का विभाजन और कुछ अन्य बदलाव करने का फैसला किया। यह फैंस के साथ-साथ रेसलर्स के लिए भी राहत की बात थी, क्योंकि ब्रांड विभाजन से कई नए सुपरस्टार्स को ‌उभरने का मौका मिला।

2016 WWE ड्राफ्ट में, हीथ स्लेटर को छोड़कर प्रत्येक सक्रिय स्टार को एक ब्रांड को सौंपा गया था। इस समय के आसपास, उन्होंने "I Got's Kids" को पेश किया। इस वजह से उन्हें WWE फैंस से काफी सहानुभूति मिली, और वह कंपनी में सबसे हॉट स्टार बन गए। उन्होंने आगे SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती।

#3. जेबीएल- करैक्टर में बदलाव के कारण मिली WWE चैंपियनशिप जीतने में सफलता

जेबीएल
जेबीएल

2003-04 में जेबीएल का WWE करियर संभावित रूप से खतरे में था। उनके WWE करियर को बचाने के लिए उनके कैरेक्टर में भारी-भरकम बदलाव किया गया। WWE के लिए एक ऐसा भी समय आया जब कर्ट एंगल और द बिग शो घायल हो गए थे, जबकि ब्रॉक लेसनर ने WWE को छोड़ दिया था।

उस समय कंपनी को SmackDown पर एक हील की आवश्यकता थी। जेबीएल उसका समाधान थे। जून 2004 में द ग्रेट अमेरिकन बैश में, जेबीएल ने अपना एकमात्र WWE चैम्पियनशिप जीता, और WrestleMania 21 तक अपने टाइटल को बरकरार रखा, और उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

#2. सीएम पंक- 'स्ट्रेट एज सोसाइटी' जिसने संभवतः उनके WWE करियर को बचाया

WWE सुपरस्टार सीएम पंक
WWE सुपरस्टार सीएम पंक

WWE में सीएम पंक का मामला एक अजीब है। WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के साथ ही वह सबसे सम्मानित सुपरस्टार्स में से एक थे। उनकी पूरे करियर के दौरान पॉल हेमन उनके सबसे करीब रहे।

हालांकि सीएम पंक को 2009 और 2010 के बीच WWE में काफी हेट किया जाता था। यह 'स्ट्रेट एज सोसाइटी' ही था। जिसने सही मायनों में उनके करियर को नई ऊंचाइयों में पहुंचाया। फैंस द्वारा हेट किए जाने के बावजूद भी सीएम पंक को काफी सफलता मिली।

#1. केन- WWE में लंबे समय तक असफलता के बावजूद एक जबरदस्त WWE रन

WWE सुपरस्टार केन
WWE सुपरस्टार केन

केन लगभग दो दशकों तक WWE के शीर्ष सुपरस्टार्स में से एक रहे। अपने करियर में तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने अपनी लोकप्रियता को बनाए रखा। केन को WWE में अपने करियर की शुरुआत में खास सफलता नहीं मिली।

उनका किरदार 'केन' साल 1997 में WWE फैंस के सामने आया। फैंस ने उनके इस नए किरदार को खूब पसंद किया, और यही से केन ने WWE में अपार लोकप्रियता और सफलता हासिल की।