इस हफ्ते हुआ WWE SmackDown का एपिसोड हैल इन ए सैल पीपीवी से पहले आखिरी शो था। WWE ने शो की बुकिंग को काफी जबरदस्त तरीके से किया। शो की शुरुआत से लेकर मेन इवेंट तक फैंस की दिलचस्पी स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड पर पूरी तरह बनी रही। हर हफ्ते की तरह इस बार भी हम वो बातें लेकर आए हैं, जो WWE ने SmackDown के एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताई:यह भी पढ़ें: रोमन रेंस का जबरदस्त पिटाई होने के बाद फूटा गुस्सा, अपने मैच के लिए जोड़ी बेहद खतरनाक शर्त#) रोमन रेंस ने SmackDown में किया चौंकाने वाला ऐलानIt's not JUST about the #UniversalTitle... It's about the bloodline THIS SUNDAY at WWE #HIAC! @WWEUsos @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/OzdG9hniJt— WWE (@WWE) October 24, 2020Jey @WWEUsos just DROPPED #TheBigDog! 😮#SmackDown #HIAC @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/FSYbLZW7sB— WWE (@WWE) October 24, 2020इस बात में किसी को भी शक नहीं होगा कि WWE में इस समय सबसे बेहतरीन रोमन रेंस ही हैं। इसी रोमन रेंस को हर कोई देखना चाहता था और आखिरकार विंस मैकमैहन ने भी इस बात को मान लिया। SmackDown में रोमन रेंस का बेस्ट वर्जन देखने को मिल रहा है और इस हफ्ते उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित किया।यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा 24 बड़े सुपरस्टार्स और उनका जीत प्रतिशत: रोमन रेंस का रिकॉर्ड क्या है?SmackDown के मेन इवेंट में नजर आए और बताने वाले थे कि हैल इन ए सैल मैच का खामियाजा क्या होगा। हालांकि उनके सैगमेंट को उसोज ने रोका और इस बीच जे उसो ने अपने प्रतिद्वंदी के ऊपर अटैक भी किया। रोमन रेंस ने ऐलान किया कि अगर वो हार गए, तो अपना ट्राइबल चीफ का स्टेटस खो देंगे, लेकिन उन्होंने जे उसो को हराया तो उसका खामियाजा काफी ज्यादा होगा। रेंस ने साफ किया कि उसो को उनका सम्मान करते हुए उनकी सारी बातें माननी होंगी। ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके पूरी फैमिली को Anoa फैमिली से निकाल दिया जाएगा।WWE ने इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि समोअन फैक्शन को लेकर जल्द ही कुछ देखने को मिल सकता है और निश्चित ही हैल इन ए सैल काफी ज्यादा खास होने वाला है।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स - 23 अक्टूबर, 2020