WWE के इन 6 बड़े रेसलर्स ने अपने रेसलिंग की शुरुआत NXT ब्रांड से की थी

WWE
WWE

WWE के पास वर्तमान तीन रेसलिंग ब्रांड है। इन ब्रांड में रॉ, स्मैकडाउन और NXT का नाम शामिल है। NXT ब्रांड इस समय रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन ब्रांड में से एक है। इस ब्रांड ने प्रो रेसलिंग फैंस के बीच में पिछले 5 साल में बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। कोरोना वायरस महामारी में भी इस ब्रांड के सभी मैच और स्टोरीलाइन फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ें:- 3 विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में बैकी लिंच की जगह ले सकती हैं

इस आर्टिकल में हम उन 6 रेसलर्स के बारें में बात करेंगे जो NXT ब्रांड का हिस्सा थे लेकिन इस बारें में बहुत से फैंस को पता नहीं है।

पूर्व WWE सुपरस्टार कर्टिस एक्सेल

youtube-cover

कर्टिस एक्सेल ने NXT ब्रांड के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। जब यह सुपरस्टार शुरुआत में NXT ब्रांड काम कर रहा था तब इनका नाम माइकल मैकगिलिकट्टी था। कर्टिस एक्सेल के पिता और दादा का रेसलिंग बिजनेस में बहुत बड़ा नाम था लेकिन कर्टिस को WWE में ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई। इन्होंने कंपनी में अपना अधिकतर समय जॉबर और मिड-कार्ड रेसलर की भूमिका को निभाते हुए बिताया।

बायरन सेक्सटन

youtube-cover

वर्तमान रॉ ब्रांड के कमेंटेटर बायरन सेक्सटन भी NXT ब्रांड का हिस्सा थे और इन्होंने इस ब्रांड के 4 सीजन में हिस्सा लिया था। NXT ब्रांड की शुरुआत ECW ब्रांड की जगह की गई थी और इस ब्रांड में भी बायरन सेक्सटन ने कुछ महीनों तक कमेंट्री की थी। WWE फैंस बायरन सेक्सटन की कमेंट्री को बहुत ज्यादा पसंद करते है।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआ

फैन्डांगो

youtube-cover

फैन्डांगो WWE के तीसरे ब्रांड NXT सीजन 4 का हिस्सा थे और इस सीजन में इन्होंने आर-ट्रुथ के मेंटर की भूमिका निभाई थी। जब यह NXT सीजन 4 का हिस्सा थे तब इनका नाम जॉनी कर्टिस था। NXT ब्रांड में इन्हें कुछ ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई और बाद में इनके गिमिक को भी बदल दिया गया। गिमिक और नाम के बदलने के बाद फैन्डांगो ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इस समय यह सुपरस्टार NXT ब्रांड का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:- 4 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE के खिलाफ कोर्ट में केस किया

पूर्व WWE सुपरस्टार एजे ली

youtube-cover

WWE के तीसरे ब्रांड NXT सीजन 3 में कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने के लिए 6 विमेंस प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। इन विमेंस में एजे ली का नाम भी शामिल था और जब यह NXT सीजन 3 का हिस्सा थी तब इन्हें एजे बैक के नाम से जाना जाता था। एजे ली ने जब मेन रोस्टर में डेब्यू किया तो इन्होंने बहुत ज्यादा सफलता हासिल की और 2015 में आयोजित हुए रेसलमेनिया के बाद इन्होंने रेसलिंग से संन्यास ले लिया था।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआ

नेओमी

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व US चैंपियंस जो कभी WWE टाइटल नहीं जीत पाए

नेओमी (Naomi) ने NXT ब्रांड से मेन रोस्टर में आकर बहुत ज्यादा सफलता हासिल की। इन्होंने अपने रेसलिंग करियर में दो बार स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की और इस समय यह फैंस के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। रेसलमेनिया 34 में विमेंस बैटल रॉयल मैच का आयोजन किया गया था और इस मैच को नेओमी ने जीत लिया था।

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट

youtube-cover

ब्रे वायट इस समय अपने नए गिमिक द फीन्ड (The Fiend) की वजह से फैंस के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय है और इनकी लोकप्रियता की वजह से कंपनी इन्हें पुश भी दे रही है। NXT में डेब्यू के कुछ महीनों बाद कंपनी ने इन्हें हील टीम नेक्सस का हिस्सा बनाया था।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications