WWE के 7 सुपरस्टार्स जिनकी उम्र बेहद कम है

टोनी स्टॉर्म
टोनी स्टॉर्म

प्रोफेशनल रेसलिंग की जब भी बात की जाएगी तो उसमें सबसे पहला नाम डब्लू डब्लू ई (WWE) का लिया जाएगा। रेसलिंग की दुनिया में WWE इतना बड़ा नाम है कि हर रेसलर का सपना इसमें काम करने का होता है।

ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा समय के 6 सुपरस्टार्स जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की

मेंस हो या फिर विमेंस लगभग हर रेसलर का सपना आज WWE में सुपरस्टार बनने का है। हम इस बात का कई बार जिक्र कर चुके हैं कि एक WWE सुपरस्टार बनना कितना कठिन होता है। एक रेसलर को WWE में सुपरस्टार बनने के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत करनी पड़नी होती है।

कई रेसलर्स ऐसे होते हैं जो बेहद कम उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं। यानी ही कम समय में एक रेसलर से सुपरस्टार बनने का सफर तय कर लेते हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग में आमतौर पर मेल हो या फिर फिमेल रेसलर उनका करियर 16 से 18 साल की उम्र में शुरू हो जाता है और 24-25 साल होते होते वह पॉपुलर सुपरस्टार्स बन जाते हैं।

वर्तमान में WWE में इस समय कई सुपरस्टार्स है जिनकी उम्र बेहद कम है बावजूद इसके उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग एक अलग नाम बनाया है। इसी कड़ी में आज हम बात करने जा रहे हैं उन सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी उम्र बेहद कम है।

#7 लिव मॉर्गन (25 साल)

लिव मॉर्गन
लिव मॉर्गन

इस लिस्ट में 7वें स्थान पर रॉ की पॉपुलर विमेंस सुपरस्टार लिव मॉर्गन हैं। लिव मॉर्गन का जन्म 8 जून 1994 को हुआ था और इस हिसाब से वह अभी केवल 25 साल की हैं। 25 साल की उम्र में ही उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में अपना थोड़ा बहुत नाम बना लिया है।

ये भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने बेहद कम उम्र में शादी की

हालांकि उन्हें अभी अपनी रेसलिंग स्किल पर काफी काम करने की जरूरत है। लिव अगर भविष्य में शार्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच जैसी सुपरस्टार्स बनना चाहती हैं तो उन्हें अभी खुद को साबित करने की बेहद आवश्यकता है।

#6 रेज़र (25 साल)

रेज़र
रेज़र

16 जून 1994 को जन्में रेज़र भी 25 साल के हैं और वह लिव मॉर्गन से केवल 8 दिन छोटे हैं, जिसके चलते इस लिस्ट में वह 6वें नबंर पर हैं। पूर्व रॉ टैग टीम चैंपियन और NXT टैग टीम चैंपियन ऑथर्स ऑफ पेन के सदस्य रेज़र कपनी के सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स में से एक हैं।

ये भी पढ़ें: 18 सुपरस्टार्स जिनकी शादी WWE में साथी रैसलर्स से हुई

WWE ने मई 2015 में रेज़र को साइन किया था। इसके बाद उन्हें तुरंत WWE के परफॉर्मेंस सेंटर भेजा दिया गया। इस ट्रेनिंग ने रेज़र को प्रोफेशनल रेसलर बनाने में मदद की। फरवरी 2016 में रेज़र और अकम को साथ रख WWE ने ऑथर्स ऑफ पेन के नाम से टैग टीम बनाई।

#5 लियो रश (25 साल)

लियो रश
लियो रश

वर्तमान में NXT ब्रांड में धमाल मचा रहे 25 साल के लियो रश ने WWE टीवी में पहली बार डेब्यू साल 2017 में NXT के एक एपिसोड में किया था। इस दौरान लियो रश पर वेल्वीटीन ड्रीम ने हमला कर दिया था जो कि उनके पूर्व में टैग टीम पार्टनर रह चुके थे।

ये भी पढ़ें: 5 फीमेल WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दो या 2 से ज्यादा शादियां की

क्रूज़रवेट डिवीजन का हिस्सा बनने के कुछ हफ्तों बाद वह जून 2018 में 205 लाइव के एपिसोड में नज़र आए। लियो रश ने सुर्खियां तब बटोरी जब उन्हें बॉबी लैश्ले का मैनजर बना दिया गया। मेन रोस्टर में लियो ने मुकाबलों में भी हिस्सा लिया और इलायस को हराया भी लेकिन कंपनी ने उन्हें फिलहाल NXT में रखना ही उचित समझा।

#4 वेल्वेटीन ड्रीम (24 साल)

वेल्वेटीन ड्रीम
वेल्वेटीन ड्रीम

वेल्वेटीन ड्रीम 24 साल के यंग रेसलर हैं जो WWE में भविष्य के एक बड़े सुपरस्टार के रूप में देखे जा रहे हैं। NXT में अपने धमाकेदार मुकाबलों से उन्होंने काफी कम उम्र में सुपरस्टार कहलाने का सौभाग्य प्राप्त कर लिया है।

हालांकि वर्तमान में वह बैक इंजरी के कारण रिंग से दूर हैं। उनकी चोट कितनी गंभीर है या फिर उनकी वापसी कितने दिनों या महीनों बाद होगी यह किसी को नहीं पता। वर्तमान में चल रही अफवाहों के मुताबिक साल 2020 में उन्हें वापसी करने में कुछ महीनों का समय लग सकता है।

#3 हम्बर्टो कारिलो (24 साल)

हम्बर्टो कारिलो
हम्बर्टो कारिलो

हम्बर्टो कारिलो और वेल्वेटीन ड्रीम की उम्र में केवल एक महीने का अंतर हैं। हम्बर्टों, वेल्वेटीन से एक महीने छोटे हैं इसलिए वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान हैं। मात्र 24 साल के हम्बर्टो कारिलो के लिए साल 2019 बेहद शानदार रहा है।

सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मुकाबले में शामिल होकर उन्होंने दुनिया को अपने भविष्य के बड़े स्टार बनने का एहसास करा दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि साल 2020 में भी हमें उनके शानदार मुकाबले देखने को मिलते रहे।

#2 टोनी स्टॉर्म (24 साल)

टोनी स्टॉर्म
टोनी स्टॉर्म

आप शायद यह जानकार हैरान रह जाएंगे कि टोनी स्टॉर्म, हम्बर्टो कारिलो से केवल एक दिन छोटी हैं। टोनी का जन्म 19 अक्टूबर 1995 को हुआ था। 24 साल की टोनी WWE के NXT ब्रांड में मुकाबले करती हुई नज़र आती हैं।

उनकी क्षमता का अंदाजा आपको इसी बात से हो जाएगा कि 24 साल की उम्र में वह पूर्व NXT UK विमेंस चैंपियन कहलाई जाती हैं। टोनी को उनकी रेसलिंग स्टाइल्स और उनके लुक्स के चलते काफी सुर्खियां मिलती रहती हैं।

#1 रिया रिप्ली (23 साल)

रिया रिप्ली
रिया रिप्ली

11 अक्टूबर 1996 को जन्मीं रिया रिप्ली WWE की सबसे कम उम्र की रेसलर हैं। वर्तमान में रिया NXT विमेंस चैंपियन हैं। मात्र 23 साल की उम्र में ही रिया ने रेसलिंग की दुनिया में अपना एक अलग नाम बना लिया है। फिलहाल वह NXT में लगातार धमाकेदार मुकाबले दे रही हैं।

आने वाले कुछ समय में हम उन्हें मेन रोस्टर में बड़े पीपीवी में मुकाबला करते हुए देख सकते हैं।

youtube-cover