पूर्व WWE सुपरस्टार जॉन मोक्सली (Jon Moxley) ने हाल ही में WWE और द शील्ड (The Shield) को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि आगे WWE एक और शील्ड बना सकती है या नहीं। यकीनन द शील्ड अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ रेसलिंग टीमों में से एक रही है।The #HoundsOfJustice are BACK as @WWERomanReigns @TheDeanAmbrose and @WWERollins REUNITE to take down their common enemies! #RAW pic.twitter.com/XcLmUP3wY2— WWE (@WWE) October 10, 20172012 में डेब्यू करते हुए, सभी तीन मेंबर्स - जॉन मोक्सली (डीन एंब्रोज), रोमन रेंस और सैथ रॉलिन्स को द शील्ड के माध्यम से काफी लोकप्रियता मिली है। बहुत कम समय में ही द शील्ड शीर्ष पर पहुंच गई। द शील्ड के सभी मेंबर मल्टी-टाइम WWE चैंपियन भी बने।यह भी पढ़ें: 5 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने साल 2021 में रिलीज कर दियाMetro के साथ एक इंटरव्यू के दौरान AEW स्टार जॉन मोक्सली ने चर्चा करते हुए बताया कि द शील्ड इतनी सफल क्यों थी और आज ऐसे ग्रुप के लिए लोकप्रिय होना कठिन क्यों होगा।AEW स्टार मोक्सली ने बताया कि NXT में वर्तमान में कई जाने-माने सुपरस्टार हैं। लेकिन फ्लोरिडा चैम्पियनशिप रेसलिंग NXT की तुलना में बिल्कुल भी लोकप्रिय नहीं था, लेकिन उसके बावजूद वहां से भी रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे सुपरस्टार उभरे। AEW स्टार ने कहा कि अज्ञात होने से उन्हें एक फायदा हुआ क्योंकि उनके पास अपने टैलेंट को यूनिक तरीके से पेश करने का मौका था।यह अलग है क्योंकि अब NXT एक लोकप्रिय ब्रांड है। जबकि जब हम आए थे तो हम पूरी तरह नए स्टार थे। इसलिए, इसका एक फायदा है। एक तरफ कोई नहीं जानता कि आप कौन हैं, लेकिन दूसरी ओर आपके पास एक एक नया मौका होता है कि आप अपने टैलेंट को यूनिक तरीके से पेश करें और अपनी स्किल्स से लोगों को प्रभावित करें।AEW स्टार मोक्सली ने दावा किया कि शील्ड संभवत: आखिरी बड़ा कार्य था जो NXT में चीजों को करने के पुराने तरीके जैसा था, जहां मैनेजमेंट बेहतरीन हो तो रेसलर सफल हो सकते हैं।AEW स्टार ने यह भी बताया कि रेसलर्स के NXT से मेन रोस्टर में जाने की प्रक्रिया में कोई समस्या नहीं है क्योंकि सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि क्रिएटिव टीम उन्हें अवसर देना चाहती है या नहीं।शील्ड आखिरी बड़ा कार्य हो सकता है जो वास्तव में NXT में चीजों को करने के पुराने तरीके की तरह था। आप किसी के साथ कुछ भी कर सकते हैं यदि आप उनके लिए प्रतिबद्ध हैं। समस्या यह है - इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप NXT में है या नहीं। आपकी लोकप्रियता पर सब कुछ निर्भर है। नए सुपरस्टार्स को हमेशा ही आगे बढ़ने के लिए एक पुश की आवश्यकता होती है।यह भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस का सामना करना चाहते हैंA WILD scene at @dailysplace! #AEWDoN pic.twitter.com/IL09LiKmgx— All Elite Wrestling (@AEW) May 31, 2021यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल Money In the Bank मैच को जीत सकते हैंकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!