वर्तमान में प्रोफेशनल रेसलिंग में WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे बड़ा नाम हैं। अगस्त 2020 में WWE में वापसी के बाद से रोमन रेंस ने स्मैकडाउन (SmackDown) में लगातार अपना दबदबा कायम किया है।I don’t need stunts or gimmicks. I am every bit of this art form. 30 min inside the ropes.. No crowd, no problem. Head and shoulders above everyone else and that’s being generous!! THEE MAIN EVENT. #TakeItFromMe https://t.co/TuWNiSIczZ— Roman Reigns (@WWERomanReigns) May 18, 2021यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो लाइव ऑडियंस के सामने वापसी कर सकते हैंWWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद से उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन, केविन ओवेंस, डेनियल ब्रायन, ऐज और हाल ही में सिजेरो को हराया है। वर्तमान में WWE मेन रोस्टर में कई सुपरस्टार है जो रोमन रेंस का सामना करना चाहते हैं।आइए नजर डालते हैं 7 WWE सुपरस्टार्स पर जो रोमन रेंस का सामना करना चाहते हैंयह भी पढ़ें: 7 WWE सुपरस्टार्स जिनके WWE छोड़ने के बाद जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला#7. WWE सुपरस्टार बिग ई करना चाहते हैं रोमन रेंस का सामनारोमन रेंस और बिग ईWWE SmackDown में बिग ई ने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में काफी सफलता और लोकप्रियता हासिल की है। मल्टी-टाइम टैग टीम चैंपियन ने पिछले साल इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि वह WrestleMania 37 में अपोलो क्रूज के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार गए।WWE फैंस भी सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में बिग ई को काफी पसंद कर रहे हैं और ज्यादातर फैंस यह चाहते हैं कि उनका रोमन रेंस के साथ सामना हो। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रोमन रेंस का सामना करना चाहते हैं जिसका खुलासा उन्होंने पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान किया था।रोमन रेंस और बिग ई के बीच एक संभावित मैच संभव है, क्योंकि दोनों वर्तमान में SmackDown में हैं। बिग ई एक मजबूत और शक्तिशाली रेसलर हैं। वह रोमन रेंस को कड़ी टक्कर दे सकते हैं और बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में उन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।In the slightly altered words of the late, great Paul Mooney, “Everybody wanna be [Big E] but nobody wanna be [Big E].” See you tomorrow, Apollo & friends. #Smackdown pic.twitter.com/y01mMxrwqj— Ettore “Big E” Ewen (@WWEBigE) May 20, 2021यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल Money In the Bank मैच को जीत सकते हैंWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।