रोमन रेंस और पॉल हेमन के साथ आने पर WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने कही बहुत बड़ी बात

Enter caption

पॉल हेमन अब WWE रॉ से स्मैकडाउन में आ गए है। इसे लेकर WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पॉल हेमन अब रोमन रेंस के एडवोकेट बन गए हैं। मई 2020 में एजे स्टाइल्स ने ब्रांड स्विच कर लिया और वो रॉ से स्मैकडाउन में आ गए थे। रॉ में वो ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन के साथ थे। दोनों क कंपनी ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद से लगातार पॉल हेमन को लेकर निगेटिव काफी WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स बोल रहे हैं। एजे स्टाइल्स ये भी कह चुके हैं कि पॉल और उनके बीच गलत रिश्ते थे और इसी वजह से वो स्मैकडाउन में आना चाहते थे।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE के बाहर ब्रॉक लैसनर के लिए 5 धमाकेदार विरोधी

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने कही बड़ी बात

पॉल हेमन और रोमन रेंस साथ आ जाएंगे ये किसी को नहीं पता था। एजे स्टाइल्स भी स्मैकडाउन का हिस्सा हैं।ट्वीच में बात करते हुए 2 बार के पूर्व WWE चैंपियन ने कहा,

रोमन रेंस और पॉल हेमन का साथ आना सरप्राइज हैं। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की काफी लंबी फ्यूड रही है और अब पॉल हेमन के साथ वो एसोशिएट हो रहे हैं। काफी सरप्राइज ये हैं। मैं ये जानने के लिए काफी उत्सुक हूं कि आगे किस तरह ये जाएगा। क्या ब्रॉक लैसनर का सफर खत्म? अब हम उन्हें कभी नहीं देख पाएंगे? क्या कॉन्ट्रैक्ट बढ़ेगा? ये सब मुझे भी नहीं पता। जैसे आपने अफवाहें सुनी हैं वैसे मैंने भी सुनी है। सभी को सब कुछ पता रहता है लेकिन अंत में क्या होता है ये सभी को पता रहता है।

youtube-cover
Ad

दरअसल एजे स्टाइल्स और पॉल हेमन के WWE में रिश्ते अच्छे नहीं है। एजे स्टाइल्स कई बार पॉल हेमन को लेकर निगेटिव बात बोल चुके हैं। पहले ये अलग-अलग ब्रांड में थे। इसके बाद फिर दोनों रॉ में थे। इस दौरान एजे स्टाइल्स को काम करने में काफी दिक्कत हुई थी। उन्होंने खुद इसके बारे में बताया था कि वो पॉल हेमन की वजह से स्मैकडाउन में जाना चाहते हैं। मई में स्मैकडाउन में एजे स्टाइल्स आ गए। लेकिन कुछ हफ्ते पहले पॉल हेमन भी स्मैकडाउन का हिस्सा बन गए है।

पॉल हेमन और रोमन रेंस अब साथ में काम करेंगे। ब्रॉक लैसनर का फ्यूचर क्या होगा ये बात किसी को नहीं पता है। आने वाले समय में एजे स्टाइल्स किस तरह काम करते हैं ये देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो ब्रॉक लैसनर WWE से जाने के बाद कर सकते हैं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications