हाल ही में आए WWE के नए नियम को लेकर एजे स्टाइल्स ने दी बड़ी जानकारी

WWE पिछले कुछ दिन से विवादों में आ गया है। हाल ही में ये ऐलान किया गया कि WWE सुपरस्टार्स किसी थर्ड पार्टी स्ट्रीमिंग सर्विस का उपयोग नहीं कर सकते हैं। ट्विच, कैमियो और टिक टॉक का इस्तेमाल सुपरस्टार्स अब नहीं कर सकते हैं। WWE द्वारा लाए गए इस नए नियम से कई सुपरस्टार्स नाराज चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रेट्रीब्यूशन को लाना WWE की सबसे बड़ी गलती थी

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने कही बड़ी बात

पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स और कई ऐसे सुपस्टार्स हैं जो ट्विच पर एक्टिव रहते हैं। सुपरस्टार एजे स्टाइल्स ने इस नए नियम को लेकर बात की। एजे स्टाइल्स ने कहा,

मुझे मेरे सूत्रों द्वारा जो खबर मिली है उसके अनुसार WWE चाहता है कि सुपरस्टार्स अपने फैंस से लगातार बातचीत करते रहें। और इसका मतलब स्ट्रीमिंग हैं। वो लोग चाहते हैं कि यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल किया जाए। हम इस बारे में आगे बात करेंगे और देखेंगे कि क्या होता है। कई चीजें ऐसी होती है जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है और कई चीजों के बारे में पता होता है। लेकिन अब समय बदल गया है। ये अजीब समय है। हमें कई चीजें करनी चाहिए लेकिन देख लेना चााहिए और बॉर्डर क्रॉस नहीं करना चाहिए।

WWE का कहना है कि सुपरस्टार्स अपने लिए यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल करें। कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो ये काम करते आ रहे हैं। जेवियर वुड्स इसके लिए काफी फेमस माने जाते हैं। विंस मैकमैहन भी इस चीज से काफी नाराज थे। उन्होंने ही ये फैसला लिया है कि सुपरस्टार्स किसी और स्ट्रीमिंग पर ना जाए। शायद इससे कंपनी को नुकसान हो सकता है। इस वजह से नए नियम को बनाया गया है।

वैसे कई सुपरस्टार्स इस नियम से खुश नहीं है। लेकिन विंस मैकमैहन के खिलाफ ही कोई नहीं जाएगा। अगर विंस के खिलाफ कोई गया तो फिर उसे काफी नुकसान यहां उठाना पड़ सकता है। एजे स्टाइल्स भी ट्विच का काफी इस्तेमाल करते हैं। पिछले दो महीने से वो ज्यादा ही इस पर एक्टिव है। अब शायद ही वो इस पर नजर आएंगे। WWE अपने नियम को लेकर काफी सख्त रहता है। किसी ने इसे तोड़ने की कोशिश की तो उसे सस्पेंड भी किया जा सकता है। पहले भी कई सुपरस्टार्स को खामियाजा भुगतना पड़ा है। अब देखना होगा कि आगे क्या फैसला इस नए नियम को लेकर आता है।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें सोशल मीडिया के कारण WWE ने निकाला

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now