WWE रॉ (Raw) का अंत इस बार काफी विचित्र तरीके से हुआ। शो के बाद WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने अपने सैगमेंट को लेकर अनोखा ट्वीट किया। रेड ब्रांड में एलेक्सा ब्लिस और उनकी डॉल लिली की राइवरी शायना बैजलर (Shayna Baszler) के साथ चल रही है। इस हफ्ते शो में फैंस को अजीब तरह के दृश्य अंत में देखने को मिले। इस सैगमेंट के जरिए WWE क्या प्लान कर रहा है ये किसी को बिल्कुल भी समझ नहीं आया। खैर एलेक्सा ने ट्वीट कर बैजलर को चेतावनी जरूर दे दी। ये भी पढ़ें:WWE चैंपियन को मिली धमकी, द ग्रेट खली ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो, रोमन रेंस के खतरनाक मैच का हुआ ऐलान?WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने किया ट्वीटरेड ब्रांड के अंत में इस बार WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट हुआ। शायना बैजलर ने सैगमेंट में एंट्री की। इस दौरान लिली से बैजलर को माफी मांगने के लिए ब्लिस ने कहा। बैजलर ने साफ मना किया और लिली की जमकर बेइज्जती की। ब्लिस ने इसके बाद बैजलर के ऊपर हमला कर दिया और वो रिंग के बाहर चली गई। बैजलर को इस दौरान काफी गुस्सा आया और उन्होंने लिली के ऊपर पांव रख दिया। ये भी पढ़ें:भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने सोशल मीडिया पर हासिल किया नया मुकाम, गलत कमेंट करने वालों को दी नसीहतLILLY. pic.twitter.com/tc6lpq1I6q— WWE (@WWE) June 8, 2021इसके बाद अचानक से लाइटें बंद हो गई और शायना ये देखकर बैकस्टेज भागने लग गईं थी। इस दौरान शायना का सामना पायरो से भी हुआ और फिर बैकस्टेज में भी लाइटें बंद होने लगी थी। बैजलर डर की वजह से एक कमरे में चली गई थी लेकिन वहां भी लाइट बंद होने लगी। इस दौरान शीशे में अचानक बैजलर को लिली नजर आईँ। शायना ने गुस्से में आकर शीशा ही तोड़ दिया लेकिन फिर भी लिली उन्हें लगातार डरा रही थी। इसके बाद इस सैगमेंट का अंत हुआ। एलेक्सा ने अब ट्वीट कर बैजलर को धमकी दी। ये भी पढ़ें:WWE Hell in a Cell 2021 के लिए रोमन रेंस के संभावित प्रतिद्वंदी का हुआ ऐलान, 46 साल के दिग्गज से होगा मुकाबला?“But I don’t really care how bad it hurts, when you broke me first” 🎶— Lexi Kaufman (@AlexaBliss_WWE) June 8, 2021इस हफ्ते शो के अंत में क्या हुआ ये अभी तक किसी को समझ नहीं आया। एलेक्सा ब्लिस की वजह से ही नाया जैक्स और बैजलर को विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। अब ब्लिस और बैजलर के बीच राइवलरी शुरू हो गई है। कुछ दिन बाद इसमें नाया जैक्स भी नजर आ सकती हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!