सुनने में थोड़ा नहीं काफी अजीब लगेगा कि ये क्या बात हुई। एक दिन पहले लड़ा मैच और अगले दिन WWE में टाइटल जीता। वैसे हमेशा जिस दिन WWE में टाइटल मैच में जीत होती है तुरंत खिताब मिल जाता है लेकिन WWE ने इस बार टाइटल देने का अनोखा तरीका अपनाया। ये तरीका सभी को चौंकाने वाला था।ये भी पढ़ें-WWE में की लगभग 200 दिनों बाद 2 फेमस सुपरस्टार्स ने वापसीदरअसल, WWE विमेंस मनी इन द बैंक में असुका, शायना बैजलर, कार्मेला, डैना ब्रूक, नाया जैक्स और लैसी इवांस ने हिस्सा लिया। सभी को हराते हुए जापानी सुपरस्टार असुका ने ब्रीफकेस का कॉन्ट्रैक्ट जीता। उसके बाद फैंस सोच रहे थे कि आगे क्या होगा तभी एक नया ट्विस्ट सामने आया।ये भी पढ़ें-WWE Raw में किया सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो पर जानलेवा हमला, आंख से निकला खूनइस हफ्ते रॉ के एपिसोड में बैकी लिंच मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को लेकर बाहर आई। आंखेx नम थी और चेहरे पर परेशानी। बैकी लिंच कुछ बोल ही रही थी कि असुका वहां पहुंचीं और अपना ब्रीफकेस वापस मांगा। इसके बाद बैकी ने साफ किया कि वो टाइटल जीत गई कॉन्ट्रैक्ट नहीं। टाइटल को देख असुका खुश हुई और डांस करने लगी। उसके बाद बैकी लिंच से बताया कि मनी इन द बैंक जो उन्होंने एक रात पहले लड़ा था वो कॉन्ट्रैक्ट के लिए नहीं बल्कि टाइटल के लिए था।The #MITB Ladder Match ... was actually for the #WWERaw #WomensChampionship?!@WWEAsuka goes from 😡 to 😃!!! pic.twitter.com/Yu2D1wmWFh— WWE (@WWE) May 12, 2020"You go and be a warrior, 'cause I'm gonna go be a mother."Congratulations, @BeckyLynchWWE!!!!What a moment on #WWERaw! pic.twitter.com/yWnHB3Dc4o— WWE (@WWE) May 12, 2020जिसके बाद बैकी लिंच ने असुका को कहा कि वो अब नई चैंपियन हैं और वो खुद मां बनने वाली हैं जिसके लिए उन्होंने टाइटल को छोड़ दिया है। इस हफ्ते बैकी ने साफ किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद असुका ने बैकी को बधाई दी और टाइटल अपने पा रखा। बैकस्टेज असुका का फोटो शूट हुआ जबकि उनकी पार्टनर कायरी सेन ने भी जश्न में साथ दिया।WWE रॉ विमेंस चैंपियन बनने के बाद असुका ने क्या किया?EXCLUSIVE: It was an incredible and emotional night as @WWEAsuka is the NEW #WWERaw Women's Champion! pic.twitter.com/aFjeF6oHjV— WWE (@WWE) May 12, 2020#KabukiWarriors celebrating are a mood.#WWERaw @WWEAsuka @KairiSaneWWE pic.twitter.com/1KggWSnFaO— WWE Universe (@WWEUniverse) May 12, 2020कहते हैं कि विंस मैकमैहन WWE में कुछ भी कर सकते हैं। वैसे एक बात इसको देखते हुए साफ हो रही है कि आने वाले दिनों में फैंस को नई कहानी दिखेगी। खैर, अब देखना होगा कि असुका को कौन चैलेंज करता है।ये भी पढ़ें-WWE Raw में किया बैकी लिंच ने प्रेग्नेंसी का ऐलान, भावुक होकर टाइटल छोड़ा