SmackDown के ऑरिजिनल 'रेंस' को लेकर WWE दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा, कहा- विंस मैकमैहन बहुत पसंद करते थे

WWE
WWE

लूथर रेंस(Luther Reigns) के बारे में बहुत कम WWE फैंस ने सुना होगा लेकिन एक समय में ये बहुत बड़ा नाम रेसलिंग में था। अप्रैल 2004 में WWE मेन रोस्टर में लूथर रेंस ने डेब्यू किया था और कर्ट एंगल के ऑन स्क्रीन एसिसटेंट के रूप में वो नजर आए थे। कर्ट एंगल(Kurt Angle) उस समय ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर हुआ करते थे। WWE में लूथर रेंस को थोड़ी बहुत सफलता मिली लेकिन उनका करियर कुछ शानदार नहीं चला।

Ad

ये भी पढ़ें:WWE का 'दूसरा' अंडरटेकर कहा जाने वाला सुपरस्टार 6 महीने बाद SmackDown में नजर आया, फैंस को दिया अनोखा मैसेज

WWE दिग्गज कर्ट एंगल ने किया बड़ा खुलासा

साल 2005 में लूथर रेंस को WWE से रिलीज कर दिया गया था। लूथर में बहुत क्षमता थी और उन्होंने अपनी काबिलियत भी दिखाई थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें निकाल दिया गया था। 'Ask Kurt Anything' के हालिया शो में कर्ट एंगल ने लूथर किंग के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के करियर का ऐतिहासिक मैच, द अंडरटेकर को 3 F5 देकर धराशाई करते हुए लगभग 75 हज़ार WWE फैंस का तोड़ा था दिल

कर्ट एंगल ने कहा कि लूथर रेंस बहुत ही शानदार वर्कर थे और साथ ही माइक पर उनका काम बहुत ही शानदार था। कर्ट ने सबसे बड़ी बात कही कि शुरूआत में विंस मैकमैहन की उम्मीदें भी लूथर रेंस को लेकर बहुत थी और पूर्व ब्लू ब्रांड का ये सुपरस्टार फ्यूचर में कमाल कर सकता था।

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस ने दिग्गज की बेइज्जती करके चौंकाया, चैंपियनशिप मैच में 121 किलो के सुपरस्टार की बड़ी हार

लूथर रेंस बहुत ही शानदार वर्कर थे। मुझे भी वो बहुत पसंद थे। उनका लुक भी शानदार था। वो माइक्रोफोन पर कमाल का काम करते थे। मुझे नहीं पता कि वो आगे क्यों नहीं बढ़ पाए लेकिन उनके साथ काम करना भी अच्छा लगता था। इन रिंग में उनके पास करने को ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन इसके बावजूद वो कभी परेशान नहीं हुए थे।
विंस मैकमैहन शुरूआत में लूथर रेंस को बहुत पसंद करते थे लेकिन उनका कहानी WWE में आगे क्यों नहीं बढ़ पाई ये मुझे भी नहीं पता। विंस तरह से देखा जाए तो लूथर के लिए पागल थे और उनके पास प्लान भी काफी थे। बड़े प्लान होने की वजह से मेरे साथ उन्हें डाला गया था। मुझे आज भी लगता है कि वो शानदार काम कर सकते थे।

कर्ट एंगल ने लूथर रेंस को लेकर ये बहुत बड़ा खुलासा किया है लेकिन अभी तय नहीं पता चल पाया कि उनका करियर आगे क्यों नहीं बढ़ पाया। जब लूथर रेंस को रिलीज किया गया था तो फैंस को भी अजीब लगा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications