WWE Raw में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को लगी गंभीर चोट को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया, क्या लंबे समय के लिए होंगे बाहर?

..
मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस
मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

Seth Rollins: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक डिफेंड की थी। हालांकि, मैच के दौरान विजिनरी चोटिल हो गए थे। अब एक रिपोर्ट में इस चोट पर अपडेट दिया गया है।

Ad

Raw के मेन इवेंट में जिंदर महल का मुकाबला सैथ रॉलिंस से उनकी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ था। मैच के अंत में रॉलिंस ने महल का खल्लास मूव ब्लॉक किया और उन्हें स्टॉम्प लगाकर मैच जीत लिया। शो के ऑफ एयर होने के बाद सैथ रॉलिंस ने फैंस के साथ बात करते हुए प्रोमो कट किया।

हालांकि, फैंस ने यह नोटिस किया कि रॉलिंस सही तरीके से नहीं चल पा रहे हैं। बैकस्टेज रिपोर्ट्स की मानें तो शायद द आर्किटेक्ट के घुटना गलत तरीके से मुड़ गया था जिसके बाद उन्हें बैकस्टेज ले जाने में मदद की गई थी। यह जानकारी मिली है कि 37 साल के रॉलिंस ठीक है। सोर्स ने आगे बताया है कि रॉलिंस जल्द ही MRI के लिए जाएंगे। फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है इसकी जानकारी नहीं मिली है।

Fightful Select ने नया अपडेट देते हुए बताया कि सैथ रॉलिंस चलने में लंगड़ा रहे थे, फिर उन्हें ऑफिशियल्स द्वारा मदद की गई। PWTorch ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि वो बाएं पैर पर जोर डाल रहे हैं। जब वो खुद से चल रहे थे तब वो निश्चित तौर पर लंगड़ा रहे थे। फिलहाल WWE ने सैथ की चोट की पुष्टि नहीं की है लेकिन PWTorch ने बताया कि महल के खिलाफ मैच के बाद उन्हें बाएं पैर में चोट लगी है।

मैच के दौरान जब रॉलिंस ने फ्लोर पर डाइव लगाई तभी उनके पैर में कुछ समस्या होनी शुरू हो गई थी। कुछ अटकलों की माने तो उनके मैच को जारी रखने के कारण यह समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो गई थी।

Ad

WWE WrestleMania 40 से बाहर हुए Seth Rollins?

फिलहाल Raw के ऑफ एयर होने के बाद थोड़े चिंतित दिख रहे थे क्योंकि वो रिंग में केवल एक पैर से खड़े थे। बैकस्टेज जाने के बाद भी वो निराश थे। रॉलिंस की चोट के बारे ज्यादा जानकारी आने वाले एक दो दिन में सामने आ सकती है। अगर साफ कुछ सही नहीं रहता तो उनके लिए बनाए गए WrestleMania 40 के प्लान में बड़ा बदलाव देखने मिल सकता है।

निश्चित तौर पर अगर उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर हुई, तो उन्हें WrestleMania से भी बाहर होना पड़ सकता है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो पूरी तरह के ठीक होंगे और उन्हें एक्शन से बाहर नहीं होना पड़े।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications