WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और बेली (Bayley) के बीच 'आई क्विट' मैच देखने को मिलेगा। इस बात का ऐलान ब्लू ब्रांड में किया गया। अगर इस मैच में बेली हार जाएंगी तो फिर वो WWE को अलविदा कह देंगी। WWE ने इन दोनों के बीच मैच का ऐलान पहले ही कर दिया था लेकिन अब इसमें ये खतरनाक शर्त भी जोड़ दी गई। यानि की बेली के पास स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप वापस लाने का ये अंतिम मौका होगा।ये भी पढ़ें: शोक में डूबा WWE, भारतीय मूल के दिग्गज ने विंस मैकमैहन को दिया बड़ा 'धोखा', रोमन रेंस को मिली खुली चुनौतीWWE Money in the Bank में होगा बड़ा मैचWWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप बेली के पास बहुत लंबे समय तक रही। 380 दिन तक बेली का चैंपियनशिप रन शानदार रहा था। साशा बैंक्स ने बेली को हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। WrestleMania 37 में इसके बाद साशा बैंक्स को बियांका ब्लेयर ने हराकर ये चैंपियनशिप अपने नाम की।ये भी पढ़ें: WWE की चैंपियन और दिग्गज सुपरस्टार को मिला भारतीय नामों को पुकारने का अनोखा चैलेंज, जवाब सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरानWrestleMania में जीत के बाद लगातार बियांका ब्लेयर को बेली ने चुनौती दी। बेली को बियांका ब्लेयर दो बार हरा चुकी हैं। WrestleMania Backlash और Hell in a Cell पीपीवी में बेली को हार का सामना करना पड़ा था। Money in the Bank के लिए एक बार फिर बेली ने ब्लेयर को चैलेंज किया लेकिन इस बार मैच अलग होगा। WWE ने इस मैच में नई शर्त जोड़कर इसे ऑफिशियल कर दिया।ये भी पढ़ें:WWE Rumor Roundup: Roman Reigns के यूनिवर्सल चैंपियन होने की वजह से बढ़ी समस्या, टॉप सुपरस्टार पैसों की कमी की वजह से छोड़ना चाहता था कंपनीIt's official! @BiancaBelairWWE and @itsBayleyWWE will meet in an "I Quit" Match for the #SmackDown #WomensTitle at WWE #MITB! pic.twitter.com/qfbUK1qM3C— WWE (@WWE) July 3, 2021बेली और बियांका ब्लेयर का मैच इस बार काफी खतरनाक होगा। अगर मौजूदा रिकॉर्ड के हिसाब से बात करें तो बेली को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा। Money in the Bank में अगर बेली हार जाएंगी तो फिर उनका अगला कदम क्या होगा? ये सवाल अब सभी के मन में चल रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि इसके बाद रेड ब्रांड में बेली नजर आ सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।