WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। एक पीपीवी जैसा हुआ। इस WWE के शो में तीन चैंपियनशिप मैच हुए। WWE विमेंस टैग टीम टाइटल के लिए ट्रिपल थ्रेट एलिमिनेशन टैग टीम मैच भी हुआ। ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासाWWE के इस स्पेशल एपिसोड में हुई बड़ी गलतीकुल मिलाकर कहा जाए तो इस हफ्ते का ये WWE का शो जबरदस्त रहा। वैसे भी साल 2020 का ये अंतिम एपिसोड था। साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर ने टीम बनाकर बेली, कार्मेला और चैंपियन असुका, शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला किया। असुका और शार्लेट फ्लेयर ने अपना टाइटल यहां पर डिफेंड कर लिया। ये मैच काफी खास था क्योंकि विमेंस डिवीजन के सभी बड़े सुपरस्टार्स इसमें शामिल थे।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताईFEELIN' 🐸!#TheBoss sends @itsBayleyWWE and @CarmellaWWE packing! The #WomensTagTitles are on the line on #SmackDown! @SashaBanksWWE pic.twitter.com/VaBVt5SPMx— WWE (@WWE) December 26, 2020SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड टेप्ड था। ये बात सभी को पता है। क्रिसमस के लिए सभी सुपरस्टार्स को ब्रेक दिया गया था। प्री टेप्ड शो में WWE कई चीजों को एडिट करता है। यहां एक खुलासा ये हुआ है कि इस एपिसोड से एक बड़े मोमेंट को एडिट कर दिया गया था। ये चीज स्पाइलर रही। दरअसल इस टाइटल मैच से पहले साशा बैंक्स ने अपना SmackDown विमेंस चैंपियनशिप ड्राप कर दिया था। इस गलती को देखकर बेली उनके ऊपर हंस गई थीं। लेकिन ऑन एयर होने से पहले इस चीज को एडिट कर दिया गया था। ये एक बड़ी गलती हुई थी। फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि बाद में इस चीज को सुधार लिया गया था। वैसे इस बार का शो जबरदस्त रहा था। साल का ये अंतिम एपिसोड था और WWE ने भी इसे काफी अच्छे से निभाया। कई अच्छे मैच हुआ। रोमन रेंस और केविन ओवेंस ने बहुत अच्छा मैच एक बार फिर दिया। रोमन रेंस ने हालांकि अपना टाइटल डिफेंड कर लिया था। सैमी जेन और बिग ई के बीच भी जबरदस्त मैच हुआ था। बिग ई अब नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए है। फैंस को कुल मिलाकर एक अच्छा एपिसोड इस बार मिला। वैसे भी ब्लू ब्रांड के कुछ महीने से सभी एपिसोड खास ही रहे हैं। WWE ने इस ब्रांड के लिए अच्छा काम किया है।ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"