बैकी लिंच के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद WWE बैकस्टेज सुपरस्टार्स की क्या प्रतिक्रिया थी?

इस हफ्ते WWE रॉ में बैकी लिंच (Becky-Lynch) ने काफी चौेंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि वो प्रेग्नेंट हैं। और कुछ दिनों तक रिंग में नजर नहीं आएंगी। बैकी लिंच ने अपना रॉ विमेंस टाइटल भी असुका को दे दिया। बैकी लिंच की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर सभी चौंक गए। कई सुपरस्टार्स और फैंस ने इसके बाद उन्हें बधाई दी। WWE हॉल ऑफ फेमस डी वॉन डडली इस समय WWE बैकस्टेज में प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं। उऩ्होंने कहा कि बैकी लिंच ने जो ऐलान किया उसके बारे में किसी को ज्यादातर नहीं पता था। WWE लॉकर रूम में भी इसके बारे में किसी को खबर नहीं थी।

Ad

ये भी पढ़ें-बैकी लिंच के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने क्या कहा?

डडली ने बैकस्टेज सुपरस्टार्स के रिएक्शन के बारे में बताया। टेबल टॉक पॉडकास्ट में डडली ने खुलासा किया कि,

जैसे सभी लोग घर में इस सैगमेंट को देख रहे थे वैसे ही हम भी देख रहे थे। मुझे जहां तक पता है असुका को भी इस बारे में नहीं पता था। असुका ने जो रिएक्शन दिया था वो नैचुरल था क्योंकि उन्हें कुछ पता नहीं था। जब बैकी लिंच ने रिंग से बाहर जाने और मां बनने की बात कही तो लॉकर रूम में सभी के मुंह से यहीं निकला 'क्या'। नाया जैक्स, लाना, टमिना के अलावा और भी गर्ल्स चौंक गई थीं। क्योंकि ये बात किसी को नहीं पता थी।

W Raw में बैकी लिंच का ऐलान

रेसलमेनिया 36 में बैकी लिंच का सामना शायना बैजलर के साथ हुआ था। यहां बैकी लिंच ने अपना रॉ विमेंस टाइटल डिफेंड किया था। इसके बाद से वो WWE में नजर नहीं आई थीं। WWE मनी इन द बैंक में भी वो नजर नहीं आईं। इसके बाद रॉ में उन्होंने एंट्री की। असुका को उन्होंने अपना टाइटल दे दिया और अपनी प्रेग्नेंसी की बात कह दी। पिछले एक साल से बैकी लिंच रॉ विमेंस चैंंपियन बनीं हुई थी। आपको बता दें कि इस साल मनी इन द बैंक ब्रीफकेस असुका ने जीता था। बैकी लिंच ने कहा कि उस ब्रीफकेस के अंदर रॉ विमेंस टाइटल था। जो कि असुका के नाम अब हो गया है।

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications