WWE Raw की अच्छी-बुरी बातें: पत्नी के हाथों पिटा पति, सैथ रॉलिंस ने अनोखे तरीके से जीता मैच

रॉलिंस vs रोवन
रॉलिंस vs रोवन

#3 अच्छी बात: हम्बर्टो कारिलो को पुश मिल रहा है

हम्बर्टो कारिलो काफी टैलेंटेड सुपरस्टार हैं और उन्हें मेन रोस्टर में आते ही शानदार पुश मिलने लग गया है। कारिलो ने अपने डेब्यू मैच में सैथ रॉलिंस का सामना किया था।

इसके अलावा आज उन्हें एक और बड़ा मुकाबला मिल गया। उनका एजे स्टाइल्स के खिलाफ एक जबरदस्त मैच मैच हुआ। WWE का इस नए सुपरस्टार्स को पुश देने का निर्णय शो की अच्छी बातों में से एक बन गया।


#3 बुरी बात: एलिस्टर ब्लैक को बोरिंग बनाना

एलिस्टर ब्लैक का NXT रन बढ़िया रहा था। हर एक फैन उन्हें मेन रोस्टर पर कामयाब होते हुए देखना चाहता था लेकिन कंपनी उनका सही तरह से उपयोग नहीं कर रही है। आज उनका एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था।

फैंस को यह चीज़ बिल्कुल पसंद नहीं आयी। दर्शक ब्लैक को अच्छी स्टोरीलाइन में देखना चाहते हैं लेकिन क्रिएटिव टीम उन्हें बोरिंग बनाते जा रही है। यह शो की बुरी बातों में से एक रही और जल्द ही WWE को इसमें सुधार करना होगा।

ये भी पढ़ें:- WWE में सबसे ज्यादा बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने वाले 5 सुपरस्टार्स

Quick Links