स्मैकडाउन का एपिसोड शानदार था। डब्लू डब्लू ई (WWE) ने साल 2020 की शुरुआत जबरदस्त एपिसोड से की। शो में कई सारे बढ़िया मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। कुछ सुपरस्टार्स की लंबे समय बाद वापसी हुई। मेन इवेंट में मैच से लेकर पूरी स्टोरीटेलिंग जबरदस्त रही।WWE ने शो को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की और वह लगभग सफल भी रहे। WWE का शो बढ़िया था लेकिन एपिसोड में कुछ निगेटिव चीज़ें भी रही जिसने शो का मजा खराब करने की कोशिश की। इसलिए हम बात करने वाले हैं 2020 की पहली स्मैकडाउन की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।#1 अच्छी बात: द उसोज़, जॉन मॉरिसन और शेमसThe Usos return to save Roman Reigns.The Bloodline is back!#SmackDown pic.twitter.com/mw7JY7n7Sl— Gary Cassidy (@consciousgary) January 4, 2020WWE ने स्मैकडाउन के एपिसोड में दो बड़े सुपरस्टार्स और एक टैग टीम की वापसी कराई। इन सारे सुपरस्टार्स की वापसी को लेकर कई सारे सवाल उठ रहे थे और साल के पहले एपिसोड में सुपरस्टार्स नजर आए।किसी भी फैन ने नहीं सोचा होगा कि शेमस और उसोज़ रिंग में भी नजर आ जाएंगे। WWE ने इन सुपरस्टार्स की वापसी को बुक करके काफी अच्छा काम किया। हर एक फैन को यह चीज़ पसंद आई होगी।#1 बुरी बात: जॉन मॉरिसन की वापसी को बुक करने का तरीकाJohn Morrison officially returns to WWE television, and will apparently be on the #SmackDown brand - rekindling his alliance with The Miz! pic.twitter.com/FiwrIH0yhj— Gary Cassidy (@consciousgary) January 4, 2020WWE ने जॉन मॉरिसन को कुछ समय पहले साइन किया था। इसके बाद हर एक फैन उनकी वापसी देखने के लिए रुचि रख रहा था। WWE यूनिवर्स का मानना था कि मॉरिसन को तगड़ी वापसी करनी चाहिए।WWE ने फैंस की रुचि को पूरी तरह खत्म कर दिया क्योंकि मॉरिसन ने एक बैकस्टेज सैगमेंट में वापसी की। यह चीज़ किसी भी फैन को पसंद नहीं आई होगी। अगर वह इसके बजाय अलग तरह से वापसी करते तो वह चीज़ अच्छी रहती।ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे