रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) के सफल समापन के बाद लग रहा था कि रॉ (Raw) का एपिसोड जबरदस्त रहेगा। WWE ने अपना पूरा प्रयास किया और वो इस चीज़ में कुछ हद तक सफल भी हुए। खैर, Raw के एपिसोड को उतना खास नहीं कहा जाएगा। WWE ने जरूर कई मौकों पर निराश किया था। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- WWE Raw के बेहद खराब एपिसोड के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए दी अपनी प्रतिक्रियाएंहर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और कुछ बुरी बातें रहती हैं। उसी तरह से Raw के एपिसोड में WWE ने कई मौकों पर फैंस को निराश किया था। इसके अलावा कुछ जगहों पर काफी अच्छी बुकिंग देखने को मिली। खैर, आइए हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: Raw में एलेक्सा ब्लिस को लेकर आखिर WWE कुछ अलग कर रहा है View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)Raw में एलेक्सा ब्लिस काफी समय से सिर्फ प्रोमो कट कर रही थीं। इसके चलते फैंस का उत्साह खत्म हो रहा था। इसके बावजूद अब धीरे-धीरे एलेक्सा ब्लिस कुछ अलग ट्राय करते जा रही हैं। पिछले हफ्ते वो टैग टीम मैच के दौरान स्टेज एरिया पर दिखाई दीथीं। इसके साथ ही इस हफ्ते उनके साथ नटालिया और टमीना मौजूद थीं।ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE में 52 बार के दिग्गज चैंपियन की हुई वापसी, मेन इवेंट का हुआ चौंकाने वाला अंतउनका ये सैगमेंट काफी अच्छा रहा था। एलेक्सा ब्लिस का एक अलग ही रूप देखने को मिला। साथ ही इस हफ्ते विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान एलेक्सा ब्लिस स्टेज एरिया पर दिखाई दी थीं। इस समय कोई नहीं बता सकता है कि एलेक्सा के मन में क्या चल रहा है। इसके चलते वो सैगमेंट्स और काम को रोचक बनाते जा रही हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।