रॉ (RAW) लैजेंड नाईट के खास एपिसोड का अंत हो गया है। WWE ने इसे काफी ज्यादा हाइप किया था और हर कोई इस शो के लिए उत्साहित था। WWE ने जरूर ही अच्छा काम किया और कुछ जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली। इसके बावजूद कुछ चीज़ों ने निराश भी किया। खैर, इस एपिसोड को कुछ समय तक जरूर याद रखा जाएगा।हर साल शुरुआती एपिसोड अहम रहते हैं। 2021 में RAW का पहला एपिसोड अच्छा साबित हुआ। पिछले कुछ हफ्तों से WWE को रेटिंग्स के मामले में काफी नुकसान हो रहा था। इसके चलते यहां उन्हें रेटिंग्स बढ़ाने की जरूरत थी। इसकी वजह से RAW पर अच्छा शो देने का भार था। WWE को इस समय अच्छी रेटिंग्स की काफी जरूरत है।😲😲😲😲😲😲😲😲😲#WWERaw pic.twitter.com/k9cSOjyCBk— WWE (@WWE) January 5, 2021ये भी पढ़ें:- WWE RAW Results: गोल्डबर्ग की चौंकाने वाली वापसी, दिग्गजों की हुई बुरी तरह बेइज्जती, फैंस को मिला नया चैंपियन हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। कुछ चीज़ें काफी को पसंद आती हैं वहीं कुछ चीज़ों से फैंस को निराशा मिलती हैं। RAW के एपिसोड में भी कुछ जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली वहीं कुछ खराब चीज़ों ने फैंस को थोड़ा निराश किया। इसलिए हम RAW के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: RAW में गोल्डबर्ग की वापसी होनाWhat is @Goldberg doing here on #WWERaw?!?!?!? pic.twitter.com/ogs94htD2j— WWE (@WWE) January 5, 2021शुरुआत से लेकर मेन इवेंट तक लैजेंड्स की बुकिंग काफी ज्यादा खराब थी। हर किसी का मानना था कि RAW का ये एपिसोड उतना अच्छा नहीं रहेगा। इसके बावजूद मेन इवेंट ने जरूर पूरी तरह से फैंस का नजरिया बदल दिया। मेन इवेंट में कीथ ली और ड्रू मैकइंटायर के जबरदस्त मुकाबले के बाद गोल्डबर्ग ने अचानक से एंट्री की।ये भी पढ़ें;- गोल्डबर्ग ने WWE में वापसी कर मचाया बवाल, मौजूदा चैंपियन को Royal Rumble में मैच के लिए किया चैलेंज किस भी व्यक्ति ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। खैर, गोल्डबर्ग ने सबको चौंकाया। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर का मजाक बनाते हुए उन्हें Royal Rumble में मैच के लिए चैलेंज किया। WWE ने अंत में एक बड़ा सरप्राइज दिया और हर किसी को ये रिटर्न पसंद आया होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।