SmackDown का एपिसोड बढ़िया साबित हुआ। पिछला एपिसोड जबरदस्त था और इसके चलते ब्लू ब्रांड के शो से एक बार फिर काफी ज्यादा उम्मीदें थी। WWE ने अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किये और SmackDown को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की। WWE ने पहले ही कुछ मैच एनाउंस कर दिए थे। इस दौरान कई बढ़िया मैच और सैगमेंट देखने को मिले।WWE ने टीएलसी पीपीवी के लिए कई मैच तय किये हैं। इस वजह से कुछ बड़ी स्टोरीलाइन आगे बढ़ते हुए नजर आयी। बड़ा टाइटल मैच हुआ और टैग टीम चैंपियन की हार भी हुई। इसके चलते कहा जा सकता है की SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा था। इसके बावजूद हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें रहती हैं।Your #UniversalChampion is NEXT on #SmackDown!@WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/kGWBj18RPk— WWE (@WWE) December 12, 2020ये भी पढ़ें;- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई बुरी तरह बेइज्जती, WWE चैंपियन पर शैम्पेन की बोतल फोड़ीहर फैन को कुछ चीज़ें पसंद आयी वहीं कुछ जगहों पर प्रशंसकों को निराशा का सामना भी करना पड़ा। ठीक उसी तरह SmackDown के एपिसोड में भी कुछ बढ़िया चीज़ें देखने को मिली लेकिन कुछ चीज़ों ने निराश किया। इसलिए आइए SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे बात करते हैं।1- अच्छी बात: SmackDown में रोमन रेंस का बदला लेना.@WWERomanReigns is MAULING @FightOwensFight backstage at #WWEThunderDome!#SmackDown pic.twitter.com/do7u50oOBr— WWE (@WWE) December 12, 2020रोमन रेंस ने SmackDown के एपिसोड में जरूर सबको प्रभावित किया होगा। जे उसो का ओवेंस पर हमला करने का प्लान खराब हो गया था। इसके बाद रोमन रेंस ने वहां एंट्री की थी लेकिन हेमन ने उन्हें रोक लिया था। बाद में रोमन ने बैकस्टेज इंटरव्यू दे रहे केविन ओवेंस पर हमला किया। ये चीज़ काफी शानदार रही।किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। इसके चलते जिस तरह से रोमन ने इस सैगमेंट में अपना दबदबा दिखाया, वो शानदार साबित हुआ। इसके साथ ही उन्होंने ओवेंस के बुलाने पर नहीं बल्कि अपने अनुसार ओवेंस पर हमला किया। टीएलसी के लिए दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन काफी बेहतर बन गयी हैं।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस द्वारा दिग्गज पर बुरी तरह हमले के बाद फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़