SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस ने मचाया बवाल, दिग्गज को लेकर WWE ने की बहुत बड़ी गलती

WWE SmackDown का एपिसोड
WWE SmackDown का एपिसोड

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी शानदार साबित हुआ। WWE ने शुरुआत से लेकर अंत तक सभी प्रशंसकों को प्रभावित किया। यूनिवर्सल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन रोचक रही जबकि अन्य टाइटल्स की दुश्मनी को भी आगे बढ़ाया गया। हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) के लिए सभी स्टोरीलाइंस ने फैंस का ध्यान खींचा।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की अपने दुश्मनों की बुरी हालत, दिग्गज ने की धमाकेदार वापसी

SmackDown का एपिसोड भले ही शानदार रहा लेकिन कुछ जगहों पर WWE ने प्रशंसकों को थोड़ा निराश किया। SmackDown में लगभग सभी चीज़ें अच्छी रही। इसके बावजूद कुछ मौकों पर WWE द्वारा खराब बुकिंग देखने को मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: SmackDown में बेली का सैगमेंट और सिजेरो की वापसी

Ad

SmackDown के एपिसोड में बेली का सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट ने सही मायने में सभी का ध्यान खींचा। बेली ने स्पेशल गेस्ट के रूप में सैथ रॉलिंस को बुलाया था। दोनों की जोड़ी ने मिलकर काफी मनोरंजन किया। देखा जाए तो उनका सैगमेंट सही मायने में खास साबित हुआ। सैथ ने पहले बेली की तारीफ की। इसके बाद बेली और सैथ ने सिजेरो के दो हफ्ते पहले चोटिल होने पर मजाक बनाया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस के ऊपर केंडो स्टिक से हुए डबल अटैक और बुरी तरह पिटाई के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

इस सैगमेंट में अचानक से सिजेरो ने एंट्री की और रॉलिंस पर बुरी तरह हमला किया। सिजेरो ने अपनी वापसी से सभी प्रशंसकों को सरप्राइज दे दिया। उन्होंने सेट को तबाह करने की कोशिश भी की। बेली अपने सेट के तबाह होने से खुश दिखाई नहीं दे रही थीं और बियांका ब्लेयर आकर जोर-जोर से हंसने लगी। देखा जाए तो यह पूरा सैगमेंट रोचक रहा था और कोई भी सैगमेंट के दौरान बोर नहीं हुआ होगा।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

1- बुरी बात: ओटिस का नया लुक

Ad

ओटिस ने अपने लुक में बदलाव करके सभी को चौंका दिया। SmackDown में चैड गेबल और मोंटेज फोर्ड के बीच मैच का आयोजन गया था। मैच के दौरान बैकस्टेज ओटिस ने एंजलो डॉकिंस पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने मैच में इंटरफेयर करते हुए मोंटेज की बुरी हालत कर दी।

इस दौरान डॉकिंस ने आकर अपने साथी को बचाने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं रहे। खैर, सबसे खराब बात यह थी कि ओटिस ने अपने लुक में बदलाव किया। वो बियर्ड में दिखाई नहीं दिए और वो पहले से भी ज्यादा अजीब दिखाई दे रहे थे। इससे ओटिस के हील कैरेक्टर में शायद ही कोई फायदा होगा। WWE ने जरूर एक गलत निर्णय लिया है।

2- अच्छी बात: रोमन रेंस और रे मिस्टीरियो की दुश्मनी

Ad

SmackDown में रोमन रेंस और रे मिस्टीरियो की दुश्मनी शुरू हुई। रे मिस्टीरियो ने अपने बेटे पर हुए जबरदस्त हमले का बदला लेने का दावा किया। इससे साफ हो गया था कि दोनों का मैच देखने को मिलेगा। इसी दौरान रोमन रेंस अपने भाई जिमी उसो के खिलाफ भी खड़े हैं।

इससे स्टोरीलाइन का मजा बढ़ गया। मेन इवेंट में हुए ब्रॉल से काफी प्रशंसक प्रभावित हुए। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक का चैंपियन पर बुरी तरह हमला करना और फिर रेंस की वापसी होना शानदार रहा। रोमन की स्टोरीलाइन ने सही मायने में SmackDown के एपिसोड को शानदार बनाया है।

2- बुरी बात: किंग कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा की दुश्मनी

Ad

SmackDown में काफी समय से किंग कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा की दुश्मनी देखने को मिल रही है। शुरुआत में दुश्मनी काफी शानदार दिखाई दे रही थी। लग रहा था कि दोनों स्टार्स को आखिर कोई अच्छी स्टोरीलाइन मिली। इसके बावजूद अब WWE लगातार अपनी स्टोरीलाइन को खराब करते जा रहा है।

काफी हफ्ते से दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। यह काफी निराशाजनक चीज़ है क्योंकि लगातार उन्हें रिंग में साथ देखने से फैंस बोर हो चुके हैं। WWE को अब दुश्मनी का अंत जल्द ही करना चाहिए। देखकर पता चल रहा है कि अगले हफ्ते इसका अंत हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 11 जून 2021

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications