स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी शानदार साबित हुआ। WWE ने शुरुआत से लेकर अंत तक सभी प्रशंसकों को प्रभावित किया। यूनिवर्सल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन रोचक रही जबकि अन्य टाइटल्स की दुश्मनी को भी आगे बढ़ाया गया। हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) के लिए सभी स्टोरीलाइंस ने फैंस का ध्यान खींचा।"I'm tired of YOU, and I'm tired of YOU!"Jey @WWEUsos is OUT. 👀 #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/UD7e8dAGYP— WWE (@WWE) June 12, 2021ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की अपने दुश्मनों की बुरी हालत, दिग्गज ने की धमाकेदार वापसीSmackDown का एपिसोड भले ही शानदार रहा लेकिन कुछ जगहों पर WWE ने प्रशंसकों को थोड़ा निराश किया। SmackDown में लगभग सभी चीज़ें अच्छी रही। इसके बावजूद कुछ मौकों पर WWE द्वारा खराब बुकिंग देखने को मिली। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: SmackDown में बेली का सैगमेंट और सिजेरो की वापसीThe DRIP has been RIPPED! #SmackDown @WWECesaro @WWERollins pic.twitter.com/wyRVotfz2n— WWE (@WWE) June 12, 2021SmackDown के एपिसोड में बेली का सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट ने सही मायने में सभी का ध्यान खींचा। बेली ने स्पेशल गेस्ट के रूप में सैथ रॉलिंस को बुलाया था। दोनों की जोड़ी ने मिलकर काफी मनोरंजन किया। देखा जाए तो उनका सैगमेंट सही मायने में खास साबित हुआ। सैथ ने पहले बेली की तारीफ की। इसके बाद बेली और सैथ ने सिजेरो के दो हफ्ते पहले चोटिल होने पर मजाक बनाया।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस के ऊपर केंडो स्टिक से हुए डबल अटैक और बुरी तरह पिटाई के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़इस सैगमेंट में अचानक से सिजेरो ने एंट्री की और रॉलिंस पर बुरी तरह हमला किया। सिजेरो ने अपनी वापसी से सभी प्रशंसकों को सरप्राइज दे दिया। उन्होंने सेट को तबाह करने की कोशिश भी की। बेली अपने सेट के तबाह होने से खुश दिखाई नहीं दे रही थीं और बियांका ब्लेयर आकर जोर-जोर से हंसने लगी। देखा जाए तो यह पूरा सैगमेंट रोचक रहा था और कोई भी सैगमेंट के दौरान बोर नहीं हुआ होगा।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!