SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: दिग्गज की हुई धमाकेदार वापसी, रोमन रेंस को लेकर WWE ने की बड़ी गलती

WWE सुपरस्टार्स फिन बैलर और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार्स फिन बैलर और रोमन रेंस

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी खास साबित हुआ। लंबे इंतजार के बाद लाइव फैंस की वापसी हुई। WWE ने एपिसोड की शुरुआत शानदार तरीके से की। इसके अलावा अंतिम सैगमेंट भी रोचक साबित हुआ। साथ ही एक बड़ा टाइटल मैच देखने को मिला वहीं पूर्व चैंपियन की वापसी हुई।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस पर बुरी तरह हमले और फैंस की वापसी को लेकर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown के एपिसोड में कुछ मौकों पर WWE ने सभी फैंस को खुश किया। इसके अलावा कुछ ऐसे पल आए जब प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।

1- अच्छी बात: SmackDown में फिन बैलर की चौंकाने वाली वापसी होना

Ad

SmackDown के एपिसोड में बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। सैमी जेन ने प्रोमो कट करते हुए बताया कि उनके खिलाफ हमेशा की तरह साजिश हो रही है। हालांकि, फिन बैलर की इस दौरान चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। वो काफी समय से NXT में दिखाई दे रहे थे और अब एक बार फिर मेन रोस्टर पर उनकी वापसी देखने को मिल गई।

ये भी पढ़ें:- 320 दिन बाद फैंस के सामने WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को किया चारों खाने चित, जीत के बाद भी हालत हुई खराब

सैमी जेन ने उनपर हमला किया लेकिन बैलर बच गए। उन्होंने इसके बाद जेन पर अपना फिनिशर लगाकर उन्हें धराशाई किया। दोनों स्टार्स के बीच एक छोटी दुश्मनी देखने को मिल सकती है। WWE आने वाले इवेंट्स में उनके बीच मैच भी तय कर सकता है। खैर, बैलर की चौंकाने वाली वापसी ने सभी का दिल जीता।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस को हराने वाले फेमस WWE सुपरस्टार ने 2 साल बाद मेन रोस्टर में की वापसी, पूर्व चैंपियन पर किया खतरनाक अटैक

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

1- बुरी बात: रोमन रेंस को स्टोरीलाइन के दौरान कमजोर दिखाना

Ad

रोमन रेंस को WWE द्वारा SmackDown में काफी समय से कमजोर दिखाया जा रहा है। ऐज के साथ उनकी दुश्मनी कुछ हफ्ते पहले शुरू हुई थी। उस समय भी ऐज का पलड़ा भारी था। इसके बाद उन्होंने जिमी उसो की बुरी हालत की। पिछले हफ्ते भी ऐज ने रोमन और द उसोज़ का बुरा हाल कर दिया।

लगातार तीन हफ्ते तक ऐज ने अपना दबदबा बनाए रखा था। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि SmackDown के इस एपिसोड में रोमन रेंस को ताकतवर दिखाया जाएगा। इसके बावजूद WWE ने निराश किया। उन्होंने एक बार फिर रोमन रेंस को कमजोर दिखाया और यह एक खराब चीज़ रही।

2- अच्छी बात: सैथ रॉलिंस और ऐज का मैच टीज़ होना

Ad

सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच हर कोई मैच देखना चाहता है। काफी समय से उनके बीच अनबन देखने को मिल रही थी। SmackDown में एक बार फिर उनके बीच मैच टीज़ हुआ। ऐज ने रोमन की बुरी हालत कर दी थी और फिर बैकस्टेज उनका इंटरव्यू लिया गया। इस दौरान अचानक से सैथ रॉलिंस के हंसने की आवाज आई लगे।

ऐज उनके पास गए और उनके बीच थोड़ी बहस देखने को मिली। सैथ ने ऐज को चेतावनी दी और बताया कि वो कॉन्ट्रैक्ट जीतकर उनपर कैश-इन कर सकते हैं। सैथ ने बताया कि उन्होंने 7 साल पहले ऐज की बुरी हालत कर दी थी और वो ऐसा फिर कर सकते हैं। दोनों के बीच अब एक बड़ा मैच टीज़ किया जा चुका है। WWE धीरे-धीरे स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाकर सभी फैंस का ध्यान खींच रहा है।

2- बुरी बात: चैंपियंस की लगातार दूसरे हफ्ते हार होना

Ad

SmackDown के एपिसोड में विमेंस टैग टीम चैंपियंस नटालिया और टमीना का सामना नॉक्स और शॉट्जी से हुआ था। पिछले हफ्ते भी उनके बीच मैच देखने को मिला था और उस मौके पर नॉक्स और शॉट्जी का पलड़ा भारी रहा था। इस हफ्ते एक बार फिर मैच तय किया गया और फिर उन्हें जीत मिली।

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस को काफी कमजोर दिखा रहा है। WWE उनके बीच मुकाबले को इस हफ्ते SmackDown में बुक नहीं करते हुए Money in the Bank के बाद बुक कर सकता था। लगातार दूसरे हफ्ते चैंपियंस को कमजोर दिखाना सही चीज़ नहीं थी। WWE ने जरूर इस हफ्ते निराश किया।

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 16 जुलाई 2021

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications