स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी खास साबित हुआ। लंबे इंतजार के बाद लाइव फैंस की वापसी हुई। WWE ने एपिसोड की शुरुआत शानदार तरीके से की। इसके अलावा अंतिम सैगमेंट भी रोचक साबित हुआ। साथ ही एक बड़ा टाइटल मैच देखने को मिला वहीं पूर्व चैंपियन की वापसी हुई।WELCOME BACK, @WWEUniverse! 💙#SmackDown pic.twitter.com/T03W0zIPMA— WWE (@WWE) July 17, 2021ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस पर बुरी तरह हमले और फैंस की वापसी को लेकर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाबहर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown के एपिसोड में कुछ मौकों पर WWE ने सभी फैंस को खुश किया। इसके अलावा कुछ ऐसे पल आए जब प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।1- अच्छी बात: SmackDown में फिन बैलर की चौंकाने वाली वापसी होनाTHIS IS HAPPENING!@FinnBalor is BACK on #SmackDown! pic.twitter.com/wzdshGreHu— WWE (@WWE) July 17, 2021SmackDown के एपिसोड में बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। सैमी जेन ने प्रोमो कट करते हुए बताया कि उनके खिलाफ हमेशा की तरह साजिश हो रही है। हालांकि, फिन बैलर की इस दौरान चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। वो काफी समय से NXT में दिखाई दे रहे थे और अब एक बार फिर मेन रोस्टर पर उनकी वापसी देखने को मिल गई।ये भी पढ़ें:- 320 दिन बाद फैंस के सामने WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को किया चारों खाने चित, जीत के बाद भी हालत हुई खराबसैमी जेन ने उनपर हमला किया लेकिन बैलर बच गए। उन्होंने इसके बाद जेन पर अपना फिनिशर लगाकर उन्हें धराशाई किया। दोनों स्टार्स के बीच एक छोटी दुश्मनी देखने को मिल सकती है। WWE आने वाले इवेंट्स में उनके बीच मैच भी तय कर सकता है। खैर, बैलर की चौंकाने वाली वापसी ने सभी का दिल जीता।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस को हराने वाले फेमस WWE सुपरस्टार ने 2 साल बाद मेन रोस्टर में की वापसी, पूर्व चैंपियन पर किया खतरनाक अटैककृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!