क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद SmackDown का पहला एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। शो की शुरुआत एक बढ़िया सैगमेंट से हुई वहीं अंत में एक जबरदस्त टाइटल मैच देखने को मिला। द फीन्ड भी नजर आए और एलेक्सा ब्लिस का एक अच्छा प्रोमो भी देखने को मिला। इसके अलावा भी कुछ अच्छे सैगमेंट और मुकाबले हुए।The "Sham Shampionship" is now where it belongs. 🗑#SmackDown #ICTitle @SamiZayn pic.twitter.com/hooZYx6iTD— WWE (@WWE) October 3, 2020WWE ने SmackDown के एपिसोड को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की। SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा लेकिन कुछ जगहों पर WWE ने फैंस को जरूर निराश भी किया है। हर एक एपिसोड की तरह ही SmackDown के एपिसोड में कुछ बढ़िया चीज़ें हुई और कुछ खराब चीज़ें भी देखने को मिली। इसलिए आइए SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करते हैं।1: अच्छी बात: एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड का SmackDown में साथ नजर आनाLet him in...#SmackDown pic.twitter.com/XFLV6CJ1JQ— Sportskeeda Wrestling (@SKProWrestling) October 3, 2020SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस ने एलेक्सा ब्लिस को अपने शो पर बुलाया। उन्होंने यहां ब्लिस के अजीब बर्ताव के बारे में बात की। इसके साथ ही एलेक्सा ब्लिस ने एक शानदार प्रोमो कट किया और इसके बाद अचानक से उन्होंने द फीन्ड को बुलाया। द फीन्ड ने आकर SmackDown में केविन ओवेंस पर हमला किया।इसके बाद एलेक्सा ब्लिस ने द फीन्ड का हाथ पकड़ लिया और यहां से सैगमेंट का अंत हुआ। लंबे समय से WWE टीज़ कर रहा था कि दोनों सुपरस्टार्स साथ नजर आ सकते हैं और आखिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। साथ ही अब केविन पर जबरदस्त हमला हो चुका है, इस वजह से उनके गिमिक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वो हील बनते हुए भी नजर आ सकते हैं।ये भी पढ़ें:- Smackdown के जबरदस्त एपिसोड को लेकर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब, रोमन रेंस का भी हुआ जिक्र