स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा। WWE ने रेसलमेनिया (WrestleMania) के लिए स्टोरीलाइन आगेबढ़ाई। कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। WWE ने जरूर ही सबको प्रभावित किया। फास्टलेन (Fastlane) के बाद ये SmackDown का पहला एपिसोड था और WWE ने इसे बेहतर बनाया। पिछले हफ्ते के मुकाबले ये एपिसोड ज्यादा बेहतर साबित हुआ।🚨After considering all options, @ScrapDaddyAP has made a decision. At #WrestleMania it'll be @WWERomanReigns vs. @EdgeRatedR vs. @WWEDanielBryan for the #UniversalChampionship! 🚨 #SmackDown pic.twitter.com/wcuFhmOq23— WWE (@WWE) March 27, 2021ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस की खतरनाक तरीके से हुई पटाई, WWE WrestleMania में होने वाले मैच के लिए भी हुआ चौंकाने वाला ऐलानहर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और कुछ बुरी बातें होती हैं। SmackDown के एपिसोड में कुछ धमाकेदार चीज़ें देखने को मिली और कुछ जगहों पर उन्होंने अपने फैंस को जरूर ही निराश भी किया है। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: SmackDown में सैथ रॉलिंस और सिजेरो की दुश्मनी का बिल्डअप8:45pm: "I will NEVER be swung by @WWECesaro again! NEVER!" #SmackDown8:46pm: pic.twitter.com/22UYvXipOs— WWE (@WWE) March 27, 2021सैथ रॉलिंस और सिजेरो की दुश्मनी काफी अच्छी रही है। WWE इसे जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ा रहा है। SmackDown में सैथ रॉलिंस और शिंस्के नाकामुरा के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में सैथ की जीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने नाकामुरा पर बुरी तरह हमला करना जारी रखा लेकिन सिजेरो ने वहां एंट्री की। उन्होंने आकर सैथ रॉलिंस पर अटैक किया। इस दौरान सैथ बचकर निकल गए।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के ऐलान के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर भड़ास निकालते हुए मचाया बवालबैकस्टेज सैगमेंट में सैथ रॉलिंस ने सिजेरो को WrestleMania में एक मैच के लिए चुनौती दी। इस दौरान सिजेरो ने आकर सैथ पर स्विंग लगाया। उन्होंने सैथ रॉलिंस के इस चैलेंज को स्वीकारा। दोनों की स्टोरीलाइन का बिल्डअप SmackDown के एपिसोड में शानदार देखने से देखने को मिला। इसने फैंस को उनके मैच के लिए हाइप कर दिया है। साथ ही सिजेरो के इस पुश को देखकर भी सभी खुश है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।