स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड अच्छा रहा। WWE फैंस को इस एपिसोड से जरूर ही काफी ज्यादा उम्मीदें थी। इसके बावजूद एपिसोड उतना खास नहीं रह पाया था। खैर, कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले थे। इसके अलावा रेसलमेनिया (WrestleMania) के लिए मैचों को हाइप किया गया।.@WWEDanielBryan vows to bring the most DANGEROUS Daniel Bryan @WWERomanReigns and @EdgeRatedR have ever seen this Sunday at #WrestleMania! #UniversalTitle #SmackDown pic.twitter.com/z0SyKDFU0F— WWE (@WWE) April 10, 2021ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस को दिग्गज ने धमकी देते हुए की 'बेइज्जती', 21 सुपरस्टार्स को हराकर फेमस सुपरस्टार ने जीता ऐतिहासिक मैचहर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने जरूर ही प्रभावित किया है। इसके बावजूद कुछ मौकों पर फैंस को निराशा जा सामना भी करना पड़ा। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: SmackDown में जे उसो की बड़ी जीत"Main Event" Jey @WWEUsos has done it!#SmackDown #WrestleMania #AndreTheGiant pic.twitter.com/B138lF5mwh— WWE (@WWE) April 10, 2021SmackDown के एपिसोड में आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल देखने को मिला। इस मैच में 22 सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया था। दरअसल, WrestleMania में हर बार इस मुकाबले का आयोजन होता है। इसके बावजूद WWE ने SmackDown में इस साल इसका आयोजन किया था। मैच में जीत दर्ज करने के लिए कई सारे प्रबल दावेदार दिखाई दे रहे थे। मैच से काफी उम्मीदें थी और किसी ने निराश नहीं किया।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस की चेतावनी और दिग्गज की चौंकाने वाली जीत के बाद भड़के फैंस, ट्विटर पर निकाली अपनी भड़ाससभी सुपरस्टार्स ने काफी अच्छा काम किया। देखा जाए तो ये मुकाबला शानदार रहा था। WWE ने इस मैच में एक सही सुपरस्टार को जीत दिलाई। दरअसल, जे उसो ने मैच में जीत दर्ज की और सभी को प्रभावित किया। दरअसल, अंत में शिंस्के नाकामुरा और जे उसो बचे थे और दोनों में कोई भी सुपरस्टार्स जीतता तो फैंस खुश होते। खैर, जे उसो ने पिछले कई महीनों से SmackDown में जबरदस्त काम किया है और वो इस मैच में जीत ज्यादा डिजर्व करते थे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।