SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस को मिला भाइयों का साथ, WWE ने चैंपियंस को लेकर की बड़ी गलती

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया था। WWE ने एपिसोड में कुछ अच्छे मैचों का आयोजन किया। इसके अलावा जबरदस्त सैगमेंट्स भी देखने को मिले। मेन इवेंट और शुरुआती सैगमेंट अच्छा साबित हुआ था। इसके अलावा मनी इन द बैंक (Money in the Bank) के लिए स्टोरीलाइंस आगे बढ़ाई गई।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown के शानदार एपिसोड के बाद भी फूटा फैंस का गुस्सा, सुपरस्टार्स के नाम बदलने पर भड़के फैंस

हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown के एपिसोड में भी WWE ने कुछ मौकों पर फैंस का ध्यान खींचा। इसके अलावा कुछ चुनिंदा पल ऐसे भी आए जब प्रशंसकों को निराशा मिली। इसलिए आइए SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

- अच्छी बात: SmackDown में ब्लडलाइन का साथ आना

SmackDown की शुरुआत में रोमन रेंस का सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान जिमी उसो ने आकर रोमन रेंस को इंटरफेयर किया और पिछले हफ्ते शो में दिखाई नहीं देने पर सवाल किये। खैर, रोमन रेंस ने बताया कि वो छुट्टी पर नहीं थे। वो अपने भाई जे उसो को एक बार फिर SmackDown में लेकर आए।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस और उनके भाइयों की हुई खतरनाक तरीके से पिटाई, दिग्गज हुआ बुरी तरह लहूलुहान

इसके अलावा रोमन रेंस ने जे उसो और जिमी उसो को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। दोनों भाई ने रोमन के साथ आने का निर्णय लिया। काफी समय से उनके बीच स्टोरीलाइन देखने को मिल रही थी, अब आखिर दोनों साथ आ गए। SmackDown के अंत में जरूर रोमन रेंस ने अपने भाइयों को नहीं बचाया लेकिन वो आने वाले समय में मिलकर शानदार काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 380 दिन तक चैंपियन रहने वाले WWE दिग्गज को लगी गंभीर चोट, 9 महीने के लिए एक्शन से हुए बाहर

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

- बुरी बात: सुपरस्टार्स के कैरेक्टर्स समझ नहीं आना

SmackDown के एपिसोड में सुपरस्टार्स के गिमिक को लेकर कई सारे सवाल रहे हैं। किंग नाकामुरा बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ टैग टीम मैच में काम करते हैं लेकिन हील स्टार्स की तरह बर्ताव करते हैं। इसके अलावा बैरन कॉर्बिन बेबीफेस सुपरस्टार्स के रूप में नजर आ रहे हैं लेकिन एक विलन की तरह नाकामुरा पर हमला किया।

नटालिया और टमीना कभी बेबीफेस के रूप में काम करती हैं तो कभी वो एक हील की तरह दिखाई देती हैं। WWE को इन सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में अचानक से बदलाव नहीं करना चाहिए। हर बार गिमिक में बदलाव इस तरह से होना चाहिए कि फैंस इसे समझ पाए। WWE को इस चीज़ में सुधार करना होगा।

- अच्छी बात: शॉट्जी और नॉक्स का डेब्यू

WWE ने शॉट्जी और नॉक्स का डेब्यू शानदार तरीके से बुक किया। किसी ने उनके डेब्यू की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने आकर सभी को चौंकाया और फिर विमेंस टैग टीम चैंपियंस के खिलाफ मैच लड़ा। यह मैच चैंपियनशिप के लिए नहीं था। खैर, उन्होंने मिलकर जबरदस्त काम किया।

दोनों सुपरस्टार्स ने टमीना और नटालिया को अच्छे तरीके से फाइट दी। अंत में शॉट्जी और नॉक्स ने जीत अपने नाम की। आते ही चैंपियंस को हराना काफी बड़ी बात है। WWE ने जरूर संकेत दिए हैं कि वो जल्द ही विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीत सकती हैं। इसके अलावा टोनी स्टॉर्म का भी डेब्यू देखने को मिलेगा।

- बुरी बात: बेली का चोटिल होना

बेली अब बुरी तरह चोटिल हो चुकी हैं। WWE ने ऐलान करते हुए बताया कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेली को चोट लग गई थी और वो अब लगभग 9 महीनों तक WWE के एक्शन से दूर रहने वाली हैं। देखा जाए तो यह काफी खराब चीज़ है। बेली ने फैंस की गैरमौजूदगी में WWE को संभाला है लेकिन अब वो दिखाई नहीं देंगी।

बेली ने WWE के विमेंस डिवीजन को मजबूत करने में काफी अहम किरदार निभाया है। फैंस की वापसी होगी लेकिन वो अब WWE से दूर रहने वाली हैं। इसमें WWE की गलती नहीं है लेकिन विमेंस डिवीजन को इससे नुकसान जरूर होगा। अभी साशा बैंक्स और बैकी लिंच भी एक्शन से दूर हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

Quick Links