WWE का अगला पीपीवी हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) होगा और 20 जून को इसका आयोजन होने वाला है। Hell in a Cell के लिए लगातार बिल्डअप चल रहा है और एक बड़े मैच का ऐलान हो गया है। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) का मुकाबला बेली(Bayley) के साथ इस पीपीवी में होगा। दोनों के बीच स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। WWE ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। यह भी पढ़ें:रोमन रेंस ने की मौजूदा चैंपियंस की हालत खराब, दिग्गज पर हुआ जानलेवा हमला, ब्रॉक लैसनर का WWE में होगा खतरनाक मैच?WWE Hell in a Cell के लिए बड़े मैच का ऐलान किया गयाWWE SmackDown में इस हफ्ते बियांका ब्लेयर ने इमोशनल प्रोमो कट किया था। बियांका ने अपने बचपन की बातें फैंस को बताई। काफी देर बाद बियांका ने बेली को एक मैच के लिए चैलेंज किया। बेली ने भी इसका कुछ देर तक कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अचानक बेली टीवी पर नजर आईं और उन्होंने बियांका के चैलेंज को स्वीकार कर लिया। WWE ने भी शो के बाद हैल इन ए सैल के लिए इस मैच को बुक कर दिया। यह भी पढ़ें:31 साल के फेमस WWE सुपरस्टार ने अपने दूसरे बच्चे के जेंडर का खुलासा किया, सोशल मीडिया पर दी बड़ी जानकारी.@BiancaBelairWWE and @itsBayleyWWE will collide at WWE #HIAC! https://t.co/8FOkeodV9e pic.twitter.com/9xQIFvM5iS— WWE (@WWE) June 5, 2021WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर बियांका ब्लेयर ने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। चैंपियनशिप गंवाने के बाद साशा बैंक्स WWE रिंग पर नजर नहीं आईं। कई रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा था कि WWE में उनकी जल्द वापसी होगी। साशा बैंक्स की जब भी वापसी होगी उन्हें रीमैच जरूर मिलेगा। SummerSlam में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। बेली और बियांका ब्लेयर का मुकाबला इससे पहले भी हो चुका है और बियांका ने इसमें जीत हासिल की थी। यह भी पढ़ें:ब्रॉक लैसनर को 4 मिनट में हराने वाले दिग्गज ने WWE चैंपियन बनने के बाद फेमस सुपरस्टार का सामना करने की जताई इच्छाBianca Belair vs. Sasha Banks was special#WrestleMania pic.twitter.com/WHyj0ZV7an— B/R Wrestling (@BRWrestling) April 11, 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!