फरवरी 2021 के बाद से WWE टीवी पर लेसी इवांस(Lacey Evans) नजर नहीं आईं। WWE रॉ(Raw) में लेसी इवांस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इंस्टाग्राम के जरिए लेसी इवांस ने इस बार अपने दूसरे बच्चे का जेंडर बताया। लेसी इवांस ने बताया कि उनकी बेटी होने वाली है। इस खबर को सुनने के बाद कई WWE सुपरस्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी। 15 फरवरी को हुए Raw के एपिसोड में अचानक लेसी इवांस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।यह भी पढ़ें:WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को ललकारा, ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट, ब्रॉन स्ट्रोमैन की कमाई सामने आई View this post on Instagram A post shared by Macey Estrella (@laceyevanswwe)WWE सुपरस्टार लेसी इवांस ने फरवरी में किया था बड़ा ऐलानफरवरी के महीने में रिक फ्लेयर, लेसी इवांस और शार्लेट फ्लेयर के बीच शानदार स्टोरीलाइन दिखाई गई थी। ये स्टोरीलाइन ज्यादा लंबी नहीं चल पाई क्योंकि लेसी इवांस ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। WWE ने लेसी इवांस और रिक फ्लेयर का रोमांटिक एंगल इस स्टोरीलाइन में दिखाया था और इसमें शार्लेट फ्लेयर भी शामिल थी। रिक फ्लेयर और लेसी की वजह से शार्लेट फ्लेयर को कई बार हार का सामना करना पड़ा था। View this post on Instagram A post shared by Macey Estrella (@laceyevanswwe)यह भी पढ़ें:WWE Raw का बड़ा सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, 3 सुपरस्टार्स के खिलाफ विंस मैकमैहन गुस्से में आकर उठाएंगे बड़ा कदम?लेसी इवांस ने जब प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो सभी को लगा कि ये रिक फ्लेयर का बच्चा है। स्टोरीलाइन के तहत WWE द्वारा कुछ ऐसा ही फैंस को दिखाया गया था। बाद में लेसी इवांस ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो सच में प्रेग्नेंट हैं। यह भी पढ़ें:ब्रॉन स्ट्रोमैन के बाद WWE ने कई बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी से निकालने का बनाया प्लान, विंस मैकमैहन फिर मचाएंगे बवाल?"@MsCharlotteWWE... I'M PREGNANT!" - @LaceyEvansWWE#WWERaw pic.twitter.com/9x5Llav9vQ— WWE (@WWE) February 16, 2021लेसी इवांस इस समय अपनी फैमिली के साथ समय व्यतीत कर रही हैं। WWE में लेसी की वापसी के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। शायद अगले साल ही WWE रिंग में अब लेसी की वापसी हो पाएगी। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!