WWE Raw का बड़ा सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, 3 सुपरस्टार्स के खिलाफ विंस मैकमैहन गुस्से में आकर उठाएंगे बड़ा कदम?

WWE
WWE

इस हफ्ते WWE रॉ(Raw) में द मिज(The Miz) ने वापसी कर मिज टीवी होस्ट किया। गेस्ट के रूप में मिज टीवी में शार्लेट फ्लेयर(Charlotte Flair) और रिया रिप्ली(Rhea Ripley) नजर आईँ। सैगमेंट कुछ खास नहीं रहा क्योंकि विंस मैकमैहन(Vince McMahon) के हिसाब से काफी लंबा ये चल गया था। इस सैगमेंट में WWE सुपरस्टार निकी क्रॉस भी नजर आईं और बीट द क्लॉक चैलेंज मैच भी देखने को मिला।

Ad

यह भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, कंपनी से निकाले गए 6 दिग्गज सुपरस्टार्स, विंस मैकमैहन पर फूटा फैंस का गुस्सा

WWE Raw में हुई बड़ी गलती

PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में इस सैगमेंट को लेकर बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार दो बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन द मिज से विंस मैकमैहन खुश नजर नहीं आए। इस सैगमेंट में जितने भी सुपरस्टार्स शामिल थे वो भी विंस को खुश नहीं कर पाए। ये सैगमेंट काफी लंबा चला और इस वजह से Raw में काफी बदलाव करना पड़ा। टाइम नहीं होने के कारण कई मैचों को भी पूरा नहीं कराया गया।

यह भी पढ़ें:WWE द्वारा ब्रॉन स्ट्रोमैन समेत 6 सुपरस्टार्स को निकालने के बाद भड़के फैंस ने मचाया बवाल, ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Ad

WWE ने पिछले एक महीने में कई सुपरस्टार्स को कंपनी से निकाल दिया। रिपोर्ट के अनुसार WWE बैकस्टेज में भी डर का माहौल है। मिज और मॉरिसन भी अब इस सैगमेंट की वजह से विवाद में नजर आ सकते हैं। Hell in a Cell में फ्लेयर और रिया रिप्ली के बीच मैच होने वाला है। Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त मैच होने वाला है।

मिज और मॉरिसन के लिए इस समय WWE के पास कोई प्लान मौजूद नहीं है। Raw की व्यूअरशिप का हाल इस समय काफी खराब चल रहा है। ऐसे में मिज और मॉरिसन की गलती उनके ऊपर भारी पड़ सकती है। अब देखना होगा कि विंस मैकमैहन इन सुपरस्टार्स के खिलाफ क्या एक्शन उठाएंगे?

यह भी पढ़ें: WWE ने 6 दिग्गजों को कंपनी से निकाल कर मचाया बवाल, खबर सुनने के बाद बैकस्टेज सुपरस्टार्स की हालत हुई खराब

youtube-cover

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications