Royal Rumble विजेता ने WWE WrestleMania के लिए अपने प्रतिद्वंदी का ऐलान किया, ऐतिहासिक मैच में मचेगा बवाल

wwe cover image
WrestleMania 37
WrestleMania 37
Ad

कुछ हफ्तों के बिल्डअप के बाद आखिरकार WWE विमेंस रंबल मैच की विजेता ने साशा बैंक्स को विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर दी है। WWE WrestleMania 37 में अब ये तय हो गया है कि साशा बैंक्स(Sasha Banks) और बियांका ब्लेयर(Bianca Belair) का मैच होगा। दोनों के बीच अब इस बड़े पीपीवी में WWE स्मैकडाउन(SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए खतरनाक मैच फैंस को देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: WrestleMania में रोमन रेंस के साथ होने वाले मैच को लेकर ऐज की हुई आलोचना, करारा जवाब देते हुए की बोलती बंद

WWE WrestleMania 37 में होगा बडा़ मैच

इस हफ्ते WWE SmackDown में बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को चुनौती देने का निर्णय लिया। हालांकि इस चीज को ऑफिशियल होने में थोड़ा बहुत देरी जरूर हो गई थी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में एडम पीयर्स और सोन्या डेविल ने बियांका ब्लेयर को रिंग में बुलाया। दोनों ने बियांका ब्लेयर को असुका और साशा बैंक्स का ऑप्शन दिया था। बियांका ब्लेयर अपना निर्णय लेने वाली थी लेकिन रेजिनल्ड ने दखलअंदाजी कर दी। इसके बाद साशा बैंक्स भी नजर आईं। कुछ समय बाद फिर बियांका ब्लेयर ने अपना निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें: अंडरटेकर का 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहे दिग्गज के साथ हुआ था बहुत ही खतरनाक मैच, बिना 'हारे' भी मिली थी हार

Ad

WrestleMania 37 के लिए इससे पहले ऐज ने रोमन रेंस को चैलेंज किया था और उनका मैच कुछ दिन पहले ऑफिशियल कर दिया गया था। अब बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का मैच भी ऑफिशियल हो गया है। सबसे खास बात ये है कि दोनों रंबल मैच के विजेताओं ने ब्लू ब्रांड के सुपरस्टार्स को चैलेंज किया है। ऐसा वैसे बहुत कम बार देखा जाता है कि दोनों विजेता एक ही ब्रांड में जाएं।

ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जो Elimination Chamber 2021 में फ्लॉप रहे और 3 जिन्होंने प्रभावित किया

साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के बीच मैच काफी शानदार होने वाला है ये बात सभी को पता है। पिछले महीने विमेंस रंबल मैच जीतकर बियांका ब्लेयर ने इतिहास रच दिया था और इसके बाद कई दिनों तक साशा बैंक्स के साथ काम किया। लेकिन करीब एक महीने बाद बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को चुुनौती देने का निर्णय ले लिया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications