WWE को मिला अचानक नया चैंपियन, 7 साल बाद चैंपियनशिप जीतने के बाद दी बड़ी प्रतिक्रिया

Enter caption

WWE SmackDown में आज के नया चैंपियन देखने को मिला। WWE सुपरस्टार बिग ई ने नया कारनामा किया है। बिग ई ने सैमी जेन को हराकर WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की है। बिग ई के WWE करियर की ये बड़ी सफलता है।

Ad

ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई ने कही बड़ी बात

पिछले कुछ समय से बिग ई और सैमी जेन फ्यूड में थे। WWE ब्लू ब्रांड के स्पेशल एपिसोड में इन दोनों का शानदार मैच हुआ। लंबरजैक मैच ये था। हालांकि ये बात पहले ही सामने आ रही थी कि इस बार टाइटल में बदलाव होने वाला है। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। सैमी जेन की बादशाहत को बिग ई ने अंत में खत्म कर ही दिया। साल 2020 के अंत में बिग ई को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने इस बात जश्न भी मनाया।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस ने मचाया बवाल

सैमी जेन को हराने के बाद बिग ई ने अपना बैकस्टेज इंटरव्यू दिया। बिग ई ने कहा,

सैमी जेन के खिलाफ जाने से पहले मैंने काफी काम किया था। और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए दूसरी बार जो मुझे करना चाहिए था वो मैंने किया। साल 2013 को नहीं भूलना चाहिए। ये ही चीजें मैंंने दोहराई है। मैंने काफी काम इस चीज के लिए किया।

youtube-cover
Ad

बिग ई का पिछले कुछ सालों से काफी नाम चल रहा था। फैंस भी चाहते थे कि सिंगल रन उनका होना चाहिए और उन्हें पुश देना चाहिए। इस बार WWE ने आखिरकार ये काम कर दिया। WWE ड्राफ्ट 2020 में न्यू डे से उन्हें अलग कर दिया। उनके साथी कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स को रेड ब्रांड में भेज दिया गया और वो ब्लू ब्रांड में रह गए। इसका मतलब साफ था कि उन्हें पुश मिलने वाला है। साल के अंत में ये काम हुआ भी। वो अब नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए है।

बिग ई के लिए अब अगला साल काफी खास होने वाला है। ये साल का अंत उनके लिए अच्छा रहा है। अगला साल भी अब लग रहा है कि उनके लिए खास होने वाला है। किसी बड़े टाइटल को भी अगले साल अब वो जीत सकते हैं। बिग ई की इस जीत पर पूरा यूनिवर्स खुश हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications