WWE विमेंस डिवीजन में दो सुपरस्टार्स की इस समय बहुत कमी खल रही हैं और दोनों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोंडा राउजी(Ronda Rousey) और बैकी लिंच(Becky Lynch) WWE टीवी पर बहुत समय से नजर नहीं आए है। रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 में दोनों की वापसी की बहुत अटकलें थी लेकिन ये अब नामुमकिन हो गया है। WWE प्रेसिडेंट निक खान ने अब दोनों की वापसी पर बडा़ अपडेट दिया है।ये भी पढ़ें:-यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने WWE रिंग से अपने रिटायरमेंट को लेकर दिया चौंकाने वाला बहुत बड़ा बयानWWE सुपरस्टार बैकी लिंच और रोंडा राउजी की वापसी को लेकर अपडेटColin Cowherd को हाल ही में निक खान ने अपना इंटरव्यू दिया और कहा कि बैकी लिंच और रोंडा राउजी की WWE में जल्द वापसी होगी।ये भी पढ़ें:- AEW Dynamite रिजल्ट्स: दिग्गजों ने सालों पुरानी दुश्मनी को किया खत्म, मेन इवेंट में जॉन मोक्सली के साथ हुआ धोखारोंडा राउजी भी वापसी के लिए तैयार है और वो जल्द ही एक निश्चित समय में वापसी करेंगी। बैकी लिंच अभी-अभी माता बनी हैं और वो भी जल्द अपने टाइम से वापसी करने के लिए तैयार है। दोनों की वापसी जल्द ही WWE रिंग में होगी और फैंस को बडा़ सरप्राइज मिलेगा।WrestleMania 31 में एक कैमियो रोल में पहली बार रोंडा राउजी नजर आई थी। Royal Rumble 2018 में रोंडा राउजी ने WWE में डेब्यू किया था। WrestleMania 34 में रोंडा राउजी का पहला मैच हुआ था और इसके बाद इसी साल SummerSlam में पहली बार Raw विमेंस चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की थी। WrestleMania 35 में उन्हें करारी हाल मिली थी और इसके बाद से अभी तक वो रिंग में नजर नहीं आई हैं।ये भी पढ़ें:- NXT TakeOver, नाईट 1 रिजल्ट्स: 304 दिनों तक चैंपियन रहने के बाद दिग्गज की चौंकाने वाली हार, मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवालThree years ago @RondaRousey walked into WWE and left a trail of destruction 😳Maybe one day we'll see her again...#RoyalRumble pic.twitter.com/NLgvzSYFej— WWE on BT Sport (@btsportwwe) January 28, 2021रोंडा राउजी को लेकर पिछले कई समय से अफवाहें चल रही है लेकिन अभी तक उनकी वापसी के बारे में ज्यादा अपडेट नहीं है। WWE प्रेसीडेंट ने अब बड़ा बयान दिया है तो जल्द ही वो रिंग में नजर आएंगी। वहीं बैकी लिंच को भी लगभग एक साल WWE से गए होने वाला है। पिछले साल प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने अपनी चैंपियनशिप छोड़ दी थी और इसके बाद वो नजर नहीं आई है। फैंस इन दोनों दिग्गजों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।