मौजूदा WWE रोस्टर में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। पिछले कुछ सालों में दोनों ने बहुत नाम कमाया। दोनों ने साथ में बहुत काम किया और कई इतिहास भी रचे। रॉलिंस और रेंस की राइवलरी एक बार फिर फैंस देखना चाहते हैं। डेव मैल्टजर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में इन दोनों के बीच संभावित मैच को लेकर बड़ा बयान दिया। मैल्टजर ने कहा कि समरस्लैम (SummerSlam) 2021 के बाद WWE इन दोनों के बीच मैच बुक कर सकता है। यह भी पढ़ें:380 दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गज ने WWE से निकाले गए सुपरस्टार को लेकर दिया दिल छू देने वाला संदेशWWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के मैच को लेकर बड़ी खबररेसलवोट्स ने कुछ दिन पहले कहा था कि SummerSlam 2021 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला ऐज के साथ होगा। अगर रॉलिंस इस मैच में जीत हासिल करेंगे तो फिर वो रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं। रेंस और रॉलिंस के बीच पहले भी कई मुकाबले हो चुके हैं। यह भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस के खतरनाक मैच का हुआ ऐलान, शील्ड के पूर्व सदस्य का फूटा गुस्सारोमन रेंस ने भी पिछले साल वापसी कर हील टर्न लिया था। रेंस का हील रन बहुत ही शानदार चल रहा है। रॉलिंस आने वाले समय में बेबीफेस रूप में नजर आ सकते हैं। इसके बाद रेंस और रॉलिंस के बीच जबरदस्त मैच होगा। .@WWERollins seems to have his eye on @WWERomanReigns' #UniversalTitle. 👀#SmackDown pic.twitter.com/XKcMinqsAp— WWE (@WWE) June 26, 2021यह भी पढ़ें:4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने SmackDown में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में बुरी तरह हरायारॉलिंस और रेंस के बीच कुछ समय पहले ब्लू ब्रांड में बातचीत हो चुकी है लेकिन WWE ने इस फ्यूड को जारी नहीं रखा। Money in the Bank 2021 के लिए रोमन रेंस का मैच ऐज के साथ तय हो गया है। रॉलिंस इस बात से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। रॉलिंस ने कहा कि ऐज से ज्यादा इस मैच के लिए वो डिजर्व करते हैं। Money in the Bank में रेंस और ऐज की फ्यूड शायद खत्म हो जाएगी। इसके बाद रॉलिंस और ऐज की राइवलरी शुरू हो सकती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।