WWE RAW में बॉबी लैश्ले और नाया जैक्स ने ऑफिशियली इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो रॉयल रंबल मैच 2021 में एंट्री करेंगे। WWE यूनिवर्स की नजरें अब अगले साल की शुरूआत में होने वाले रॉयल रंबल पीपीवी पर है। लगातार अब WWE सुपरस्टार्स अपनी एंट्री का ऐलान कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: संभावित मैच कार्ड और नतीजों की भविष्यवाणीWWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले और नाया जैक्स ने किया ऐलानरॉयल रंबल WWE का बहुत बड़ा पीपीवी होता है। इसके लिए फैंस पूरे साल इंतजार करते हैं। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में काफी सरप्राइज फैंस को मिलते हैं। हाल ही में डेनियल ब्रायन ने सबसे पहले मेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। विमेंस रॉयल रंबल मैच में नाया जैक्स पहली सुपरस्टार हैं जिन्होंने ऐलान किया है। .@fightbobby has officially declared that he will enter the 2021 Men’s #RoyalRumble Match!#WWERaw pic.twitter.com/7CmuUJpRv0— WWE (@WWE) December 29, 2020द हर्ट बिजनेस का मैच RAW में न्यू डे और हार्डी ब्रोज से हुआ। इससे पहले बॉबी लैश्ले ने अपनी एंट्री का ऐलान रॉयल रंबल के लिए किया। अगल लैश्ले रॉयल रंबल जीतते हैं तो फिर वो रेसलमेनिया के लिए WWE चैंपियनशिप या यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे।ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा बॉबी लैश्ले के अलावा नाया जैक्स ने भी विमेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। वो पहली फीमेल सुपरस्टार हैं जिन्होंने ऑफिशियल ऐलान किया है। शार्लेट फ्लेयर के साथ उनका मैच हुआ था और इससे पहले उन्होंने इस चीज का ऐलान किया था। रॉयल रंबल 2021 की जंग अभी से तेज शुरू हो गई है। अभी इस पीपीवी को एक महीने से ज्यादा का समय है। इससे पहले रेड और ब्लू ब्रांड के बहुत एपिसोड होने है लेकिन अभी से गहमागहमी शुरू हो गई है। अगले साल का रॉयल रंबल काफी देर में है। क्योंकि फैंस की वापसी का इंतजार किया जा रहा है। अगर फैंस की इस शो में वापसी होती है तो फिर मजा आ जाएगा। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच हमेशा खास होता है। जो भी रॉयल रंबल जीतता है उसे सीधे रेसलमेनिया में चैंपियनशिप मैच मिल जाता है। इस साल का रॉयल रंबल ड्रू मैकइंटायर ने जीता और इसके बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया