साल 2021 का सबसे पहले पीपीवी WWE रॉयल रंबल होने वाला है जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। WWE के लिए साल 2020 अच्छा नहीं रहा लेकिन 2021 को बेहतर बनाने के लिए WWE अभी से तैयार हो रहा है। WWE रॉयल रंबल 31 जनवरी (भारत में 1 फरवरी ) को होने वाली है। अभी से संभावित मैच कार्ड सामने आया है और नतीजे की भविष्यवाणी भी हो गई है
मैकइंटायर Vs ब्रॉन स्ट्रोमैन (WWE चैंपियनशिप मैच)
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/f7728-16089955944122-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/f7728-16089955944122-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/f7728-16089955944122-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/f7728-16089955944122-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/f7728-16089955944122-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/f7728-16089955944122-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/f7728-16089955944122-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/f7728-16089955944122-800.jpg 1920w)
WWE TLC में ड्रू मैकइंटायर ने एजे स्टाइल्स और मिज के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर लिया है। अब अगले साल की शुरुआत में WWE रॉयल रंबल होने वाली है जिसके मैच बुक होने शुरु हो गए हैं। वैसे पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन और ड्रू मैकइंटायर का मैच होने वाला था लेकिन स्ट्रोमैन के चोटिल होने के बाद उन्हें मैच से हटा दिया गया ।
ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया
खैर, रिपोर्ट्स के अनुसार अब ब्रॉन स्ट्रोमैन और ड्रू मैकइंटायर के बीच कहानी को शुरु किया जाएगा जिससे दोनों का मैच रॉयल रंबल में हो सके। ब्रॉन स्ट्रोमैन इस वक्त चोटिल हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालते हैं। स्ट्रोमैन ने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है और फिट है। ब्रॉन स्ट्रोमैन और ड्रू मैकइंटायर का मैच बुक माना जाता है जिसका नतीजा भी साममे आ रहा है क्योंकि ड्रू के रन को कंपनी इतनी जल्दी खत्म नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"
संभावित नतीजा- ड्रू मैकइंटायर अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे
असुका और शार्लेट फ्लेयर vs लिव मोर्गन- रूबी रॉइट (WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप)
![WWE बिग ई](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/a3d68-16089959234412-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/a3d68-16089959234412-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/a3d68-16089959234412-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/a3d68-16089959234412-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/a3d68-16089959234412-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/a3d68-16089959234412-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/a3d68-16089959234412-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/a3d68-16089959234412-800.jpg 1920w)
ने शार्लेट के साथ मिलकर WWE की विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब दोनों का मैच लिव मोर्गन और रूबी रॉइट के खिलाफ होगा। ये इसलिए क्योंकि शार्लेट फ्लेयर रेसलमेनिया 37 में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए जा सकती हैं इसलिए इस मैच में कुछ ट्वीस्ट आएगा और नतीजा काफी चौंकाने वाला होगा।
संभावित नतीजा- लिव मोर्गन और रूबी रॉइट बनेंगी नई विमेंस टैग टीम चैंपियन
बिग ई बनाम सैमी सेन (WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
![बिग ई](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/04903-16089961814446-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/04903-16089961814446-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/04903-16089961814446-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/04903-16089961814446-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/04903-16089961814446-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/04903-16089961814446-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/04903-16089961814446-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/04903-16089961814446-800.jpg 1920w)
बिग ई ने हाल ही में सैमी जेन को हराकार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। इसी जीत के बाद बिग ई को बड़ा सुपरस्टार देखा जा रहा है। अब ये कहानी रॉयल रंबल तक जाने वाली है और रॉयल रंबल में उनका रीमैच होने वाला है।
संभावित नतीजा: बिग ई अपने टाइटल को रिटेन करेंगे
रोमन रेंस vs केविन ओवेंस (WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच )
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8e721-16089967586099-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8e721-16089967586099-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8e721-16089967586099-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8e721-16089967586099-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8e721-16089967586099-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8e721-16089967586099-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8e721-16089967586099-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/8e721-16089967586099-800.jpg 1920w)
WWE TLC के बाद रोमन रेंस और केविन ओवेंस का मैच SmackDown में हुआ था जिसमें रोमन रेंस ने जीत दर्ज की। केविन ओवेंस साफ कर चुके हैं कि उन्होंने हार नहीं मानी है। रोमन रेंस और केविन ओवेंस की दुश्मनी को WWE फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसलिए रॉयल रंबल में ये मैच होना तय है।
संभावित नतीजा : रोमन रेंस टाइटल को डिफेंड करेंगे
बॉबी लैश्ले बनाम मैट रिडल (यूएस चैंपियनशिप मैच )
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/fa9c4-16089969275909-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/fa9c4-16089969275909-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/fa9c4-16089969275909-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/fa9c4-16089969275909-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/fa9c4-16089969275909-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/fa9c4-16089969275909-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/fa9c4-16089969275909-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/fa9c4-16089969275909-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले को अच्छा पुश मिल रहा है और उन्हें WWE आगे बढ़ा रहा है। हालांकि मैट रिडल के साथ उनकी दुश्मनी शुरु हो चुकी है और WWE पहले ही इशारा कर चुका है कि यूएस चैंपियनशिप के लिए रिडल और बॉबी लैश्ले का मैच बुक ही समझ लीजिए।
संभावित नतीजा: बॉबी लैश्ले की जीत
विमेंस का WWE Royal Rumble मैच
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/96656-16089972179777-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/96656-16089972179777-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/96656-16089972179777-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/96656-16089972179777-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/96656-16089972179777-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/96656-16089972179777-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/96656-16089972179777-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/96656-16089972179777-800.jpg 1920w)
पिछले कुछ सालों से WWE विमेंस का रॉयल रंबल मैच होता आ रहा है और इस बार भी ये होगा। पिछली बार शार्लेट ने जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार कुछ नया देखने को मिलेगा। पिछले साल शायना बैजलर को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। इस बार कई सारी विमेंस सुपरस्टार हैं जो जीत सकती है। माना जा रहा है कि बेली, बियांका ब्लेयर जैसी सुपरस्टार्स जीत सकती हैं या फिर NXT की विमेंस सुपरस्टार भी अपने नाम इस मैच को कर सकती हैं।
संभावित नतीजा: एलेक्सा ब्लिस या फिर रिया रिप्ले
मेंस का WWE Royal Rumble मैच
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/c2eb8-16089973227619-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/c2eb8-16089973227619-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/c2eb8-16089973227619-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/c2eb8-16089973227619-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/c2eb8-16089973227619-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/c2eb8-16089973227619-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/c2eb8-16089973227619-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/12/c2eb8-16089973227619-800.jpg 1920w)
WWE के दो चैंपियन रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर रेसलमेनिया 37 तक चैंपियन रहने वाले हैं। ऐसे में जो रिपोर्ट्स सामने आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि ड्रू मैकइंटायर का मैच ब्रॉक लैसनर या फिर कीथ ली के खिलाफ रेसलमेनिया में हो सकता है। वहीं रोमन रेंस का मैच गोल्डबर्ग के खिलाफ माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल ये मैच कोविड के कारण रह गया था। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चलता है तो नतीजा मैंस की रॉयल रंबल का चौंकाने वाला होगा।
संभावित नतीजा: कीथ ली या फिर गोल्डबर्ग