'मार देना चाहिए था'- WWE रेसलर Jacob Fatu के खिलाफ खून से लथपथ मॉन्स्टर का उठा जलजला, दी खतरनाक धमकी

WWE
Saturday Night's Main Event में ब्रॉन स्ट्रोमैन की हुई बुरी हालत (Photo: WWE.com)

Braun Strowman Reaction After Jacob Fatu Attack: WWE Saturday Night's Main Event इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए ये शो अच्छा नहीं रहा। जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने उनकी बहुत बुरी हालत कर दी। स्ट्रोमैन को भी अंदाजा नहीं होगा कि उनका हाल-बेहाल हो जाएगा। फाटू इस बार अलग ही रूप में नज़र आए। कोई भी उन्हें नहीं रोक पाया। अपने साथी टामा टोंगा की भी उन्होंने नहीं सुनी। खैर अब लचर स्थिति के बाद स्ट्रोमैन की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। फाटू के खिलाफ उनका जलजला उठ गया है।

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन और जेकब फाटू का मैच देखने के लिए सभी उत्साहित थे। दोनों ने मैच की शुरुआत भी अच्छे अंदाज में की। स्ट्रोमैन का दबदबा देखने को मिला। हालांकि, ये कुछ ही देर के लिए रहा। उसके बाद फाटू ने अपने करतब से सभी को चौंका दिया। उन्होंने रेफरी को भी नहीं छोड़ा। ऑफिशियल के ऊपर भी चेयर से अटैक कर दिया। आपको बता दें जेकब ने स्ट्रोमैन को लगातार 6 बार हिप अटैक मूव लगाया। उनके मुंह और नाक से खून निकलने लग गया था। पूरी तरह से वो खून से लथपथ हो गए थे।

फाटू इतने में ही नहीं रूके। उन्होंने तीन मूनसॉल्ट स्ट्रोमैन को देकर उनकी हालत बेकार कर दी। स्ट्रोमैन ने अब सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभी भी हार नहीं मानी है और फाटू को चेतावनी दे दी है। स्ट्रोमैन ने कहा,

तुम्हारे पास जब मौका था तो मुझे मार देना चाहिए था।
Ad

WWE में जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन की राइवलरी में आगे क्या होगा?

जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन की राइवलरी अब खतरनाक हो गई है। स्ट्रोमैन ने संकेत दे दिए हैं कि वो फाटू को छोड़ने वाले नहीं है। बदले की आग में वो अब कुछ भी करने को तैयार होंगे। उधर फाटू का गुस्सा भी सातवें आसमान पर हैं। वो किसी की नहीं सुनने वाले हैं। WWE ने इनकी बुकिंग अभी तक सही अंदाज में की है। आगे जाकर काफी बवाल इनकी फ्यूड में देखने को मिलने वाला है। दोबारा जब इनका आमना-सामना होगा तो सोचिए कितना मजा जाएगा। फैंस अपनी जगह से खड़े होने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications