मौजूदा WWE रोस्टर के 5 सबसे लंबे सुपरस्टार्स जो रिंग में कर देते हैं सभी को धराशाई

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन मौजूदा WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Tallest Superstars Current WWE Roster: WWE में कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिन्होंने अपनी ताकत से नहीं बल्कि बड़ी हाइट से नाम कमाया है। भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली को भी WWE में उनकी लंबाई के चलते ही सफलता मिली। कुछ रेसलर्स को इस चीज का बहुत फायदा मिला। दिलचस्प बात ये है कि मौजूदा रोस्टर में भी लंबे स्टार्स हैं, जिनकी हाइट जानकर आप भी चौंक सकते हैं। इस आर्टिकल में हम तीन सबसे लंबे एक्टिव WWE सुपरस्टार्स पर नज़र डालेंगे।

#1 WWE सुपरस्टार ओमोस की हाइट हैं चौंकाने वाली

youtube-cover

ओमोस ने साल 2023 में ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों का सामना किया था। हालांकि, इस साल उन्हें WWE टीवी पर आने का कम ही मौका दिया गया है। ओमोस की हाइट इतनी ज्यादा है कि लैसनर को भी सिर उठाकर देखना पड़ा।

मौजूदा रोस्टर में वो एकमात्र एक्टिव स्टार हैं जिनकी लंबाई सबसे ज्यादा है। वो 7 फुट 3 इंच के जायंट हैं। उन्हें देखकर अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाती है। शायद उनके कद की वजह से विंस मैकमैहन ने उन्हें बड़ा पुश दिया था।

#2 & #3 & #4 तीन WWE सुपरस्टार्स की लंबाई है बराबर

youtube-cover

WWE इतिहास में वायट फैमिली को सबसे खतरनाक समूहों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। इस ग्रुप मे ब्रॉन स्ट्रोमैन और एरिक रोवन भी थे। मजेदार बात है कि इन दोनों की हाइट बराबर है। दोनों 6 फुट 8 इंच लंबे हैं।

बैरन कॉर्बिन को रिंग में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है लेकिन उनका कद ऐसा है जिसे नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। वो 6 फुट 8 इंच लंबे हैं। कॉर्बिन मौजूदा समय में ब्लू ब्रांड में अच्छा काम कर रहे हैं।

#5 WWE के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट कर रहे हैं शानदार काम

पिछले कुछ सालों में रोस्टर में डेमियन प्रीस्ट ने अपना एक खास नाम बना लिया है। उन्होंने जजमेंट डे में रहकर अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी उन्होंने हासिल की। जब भी उन्हें मौका मिला तब उन्होंने अच्छा काम किया।

प्रीस्ट का कद भी काफी अच्छा है। वो 6 फुट 5 इंच लंबे हैं। डेमियन ने कई बार अपनी हाइट का अपने दुश्मनों के ऊपर अच्छा फायदा उठाया है। वो इस समय रिया रिप्ली के साथ मिलकर नई जजमेंट के खिलाफ राइवलरी में है। आपको बता दें SummerSlam 2024 के बाद फिन बैलर ने अपना नया ग्रुप बनाया था, जिसमें उनके साथ-साथ कार्लिटो, लिव मॉर्गन, डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना शामिल हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now