WWE Raw में स्ट्रीक तोड़ने के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दी खतरनाक धमकी

पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने क्लैश ऑप चैंपियंस से पहले अंतिम रॉ में अपना जलवा दिखाया। काटो के साथ इस बार उनका मैच रॉ अंडरग्राउंड में हुआ था। इस मैच को पिछले हप्ते से ही WWE ने एडवर्टाइज किया था। ये मैच इससे पहले WWE रॉ में ही हाइप कर दिया गया था। केविन ओवेंस शो में इस बार गेस्ट बनकर शेन मैकमैहन आए थे। यहां उन्होंने कई बातें की। और बाद में ब्रॉन स्ट्रोमैन और काटो के बीच मैच हुआ। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने ये मैच जीतकर काटो की स्ट्रीक को खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें: Clash of Champions से पहले रॉ एपिसोड पर भड़के फैंस की ट्विटर पर प्रतिक्रिया

WWE रॉ अंडरग्राउंड में हुआ बवाल

WWE रॉ खत्म होने के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन ने ट्विटर के जरिए सभी को चेतावनी दे दी है। मॉन्स्टर ऑर रियल उन्होंने बोला है।

रेसलमेनिया 36 में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद उनका चैंपियनशिप रन समरस्लैम में खत्म हो गया था। इस बीच कई बार उन्होंने ये चैंपियनशिप डिफेंड की। समरस्लैम में द फीन्ड के खिलाफ ब्रॉन स्ट्रोमैन चैंपियनशिप हार गए। समरस्लैम के बाद एकदम से ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अपने कैरेक्टर में खतरनाक बदलाव किया। हील के रूप में उन्होंने अपने आप को ट्रांसफॉर्म किया। अब वो रॉ अंडरग्राउंड में एक मॉन्स्टर बनकर आए। काफी खतरनाक लुक उनका इस समय लग रहा है। अब ऐसा लग रहा है कि वो रॉ के रेगुसलर मेंबर बन जाएंगे।आने वाले समय में जल्द ही उन्हें रॉ में ड्राफ्ट किया जा सकता है।

वैसे पिछले हफ्ते रॉ अंडरग्राउंड में ब्रॉन स्ट्रोमैन के आने की खबरों ने जोर पकड़ा था। और इसका सबूत भी स्ट्र्रोमैन ने दिया। उन्होंने यहां पर आकर सभी को चित कर दिया था। काटो को अभी तक रॉ अंडरग्राउंड में कोई नहीं हरा पाया था। लगातार उनकी स्ट्रीक चल रही थी। लेकिन इस हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन ने स्ट्रीक उनकी तोड़ दी है। ब्रॉन स्ट्रोमैन अब सबसे बड़े मॉन्स्टर बन गए है। ट्विटर पर ब्रॉन स्ट्रोमैन ने ये ही दर्शाया है कि उनसे खतरनाक कोई भी नहीं है। आने वाले समय में रॉ अंडरग्राउंड में पूरी तरह अपना दबदबा ब्रॉन स्ट्रोमैन बना लेंगे। शेन मैकमैहन भी स्ट्रोमैन के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। खासतौर पर रॉ अंडरग्राउंड के मेन इवेंट में काफी मजा आया। आगे आने वाले एपिसोड काफी शानदार रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: WWE रॉ, 21 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें