क्लैश ऑफ चैंपियंस के पहले Raw के अंतिम एपिसोड का अंत हो गया है। WWE ने Raw के एपिसोड में काफी सारी बढ़िया चीज़ें बुक की। शो की शुरुआत ही रेट्रीब्यूशन द्वारा हुई और मेन इवेंट में इस टैग टीम का डेब्यू भी देखने को मिल गया।इसके अलावा WWE ने अपने अगले पीपीवी के मैचों के लिए भी हाइप बनाई। साथ ही कुछ बड़े मुकाबलों की घोषणा देखने को मिली। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती है। उसी तरह Raw के एपिसोड में भी कुछ चीज़ों ने काफी प्रभावित किया वहीं कुछ निराशाजनक चीज़ें भी देखने को मिली।1- अच्छी बात: Raw में रेट्रीब्यूशन के पीछे मौजूद सुपरस्टार्स का सामने आना#RETRIBUTION's first match tonight will be ______.#WWERaw pic.twitter.com/6ZKSmSjUR5— WWE (@WWE) September 22, 2020Raw के एपिसोड की शुरुआत रेट्रीब्यूशन ने की। इसी दौरान ग्रुप में मौजूद मुख्य सुपरस्टार्स के बारे में पता चल गया। लंबे समय से ये फैक्शन Raw में तबाही मचा रहा था और हर कोई ग्रुप के पीछे मौजूद सदस्यों के बारे में जानना चाहता था।ये भी पढ़ें:- WWE Raw, 21 सितंबर 2020: सुपरस्टार्स की पावर रैंकिंग Raw में इस बारे में जानकारी मिली। दरअसल, रेट्रीब्यूशन में मिया यिम, मर्सिडीज मार्टिंज़, डोमिनिक डाइजाकोविच, डीओ मैडिन और शेन थोर्न है। भविष्य में ये फैक्शन और भी ज्यादा तबाही मचा सकता है।1- बुरी बात: लाना पर लगातार दो बार बुरी तरह से हमला होनाCan @RubyRiottWWE and @YaOnlyLivvOnce survive THIS at #WWEClash of Champions GOLD RUSH?#WWERaw @NiaJaxWWE @QoSBaszler pic.twitter.com/Iy8YpbpY8P— WWE (@WWE) September 22, 2020कुछ समय से WWE में लाना को काफी ज्यादा अलग तरीके से दिखाया जा रहा है। पिछले हफ्ते कि तरह इस हफ्ते भी लाना को टेबल पर पटका गया।WWE साफ तौर पर लाना के पति मिरो (रुसेव) के AEW में जाने और वहां की गयी बातों का बदला लेने की कोशिश कर रहा है। ये काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है।ये भी पढ़ें:- Clash of Champions से पहले Raw के अंतिम एपिसोड पर भड़के फैंस ने ट्विटर पर दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं