WWE में इस समय द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस की स्टोरीलाइन ने सभी का दिल जीत लिया है। ये दोनों अब साथ में आ गए है। एलेक्सा ब्लिस ने पहले भी बहुत से सुपरस्टार्स के साथ जोड़ी बनाकर काफी अच्छा काम किया है। एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड पहले WWE स्मैकडाउन में थे। अब WWE ड्राफ्ट में दोनों को रॉ में डाल दिया गया है। ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट को WWE में कभी नहीं हरा पाएWWE रॉ में आएगा मजाएलेक्सा ब्लिस का कैरेक्टर इस समय पूरी तरह बदल गया है। वहीं द फीन्ड का भी पिछले महीने से पूरी तरह कैरेक्टर बदल गया है। इस बदलाव से पूरा WWE यूनिवर्स खुश है। WWE टेलीविजन पर ये सबसे बेस्ट पार्ट इस समय चल रहा है। रॉ में अब दोनों आ गए है, तो ये बात पक्की है इनकी जोड़ी आगे भी साथ ही रहेगी। अब इसमें और मजा आने वाला है। अभी तक जो खबर मिली है उसके अनुसार ये दोनों सबसे पहले एंड्राडे और जेलिना वेगा को टारगेट करने वाले हैं। She's very discrete ... but she'll haunt your dreams.#WWERaw @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/bumUJcJI9c— WWE Universe (@WWEUniverse) October 13, 2020रॉ में एंड्राडे और एंजल गार्जा के बीच मैच हुआ था। कमेंट्री टेबल पर वेगा थी। एंजल गार्जा ने इस मैच में जीत हासिल की। जेलिना इसके बाद रिंग में आई थी। इस दौरान लाइट बंद हुई। एलेक्सा ब्लिस ने एंट्री की और दूसरी ओर द फीन्ड आए। दोनों ने सिस्टर एबीगेल वेगा और एंड्राडे को लगा दिया। इन दोनों ने ये अटैक कर जता दिया कि वो अब पूरी तरह रॉ में राज करेंगे।ये भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 12 अक्टूबर 2020द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस अब आगे किसे टारगेट करने वाले हैं वो पता चल गया है। रॉ में अब इन दोनों के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस का बहुत बड़ा रोल रॉ मे होने वाला है। इन दोनों का वैसे भी नया कैरेक्टर सभी के सामने हैं। स्मैकडाउन में ये स्टोरीलाइन कई दिनों से चल रही थी। कुछ दिन पहले ही ये दोनों साथ में आए। इस स्टोरी को लेकर इसलिए फैंस उत्साहित है क्योंकि सभी देखना चाहते हैंं कि ये दोनों साथ में किस तरह काम करेंगे और WWE ने इनके लिए क्या प्लान तैयार किया गया है। हालांकि एक बात का दुख है कि रोमन रेंस के साथ द फीन्ड की स्टोरीलाइन फिलहाल नहीं चलेगी।ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस को धोखा दिया है