WWE यूनिवर्स के लिए इस समय लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर के अचानक निधन की खबर सुनकर सभी चौंक गए है। उन्होंने 41 की उम्र में दुनिय को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में लंबे वक्त से परेशानी थी जिसका इलाज चल रहा था। WWE में वायट फैमिली का हिस्सा रहे वो काफी समय तक रहे थे।ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"WWE सुपरस्टार ब्रे वायट ने दी भावुक प्रतिक्रियासभी को पता है कि WWE में ल्यूक हार्पर ने ब्रे वायट के साथ वायट फैमिली में अपनी शुरूआत की थी। ब्रे वायट, ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन ने शानदार काम इसमें किया था। और बाद में ब्रॉन स्ट्रोमैन भी इसका हिस्सा बने थे। जब ल्यूक हार्पर WWE छोड़कर AEW गए थे तो उनके पुराने साथी और दोस्त ब्रे वायट ने काफी दुख जताया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021: संभावित मैच कार्ड और नतीजों की भविष्यवाणीअपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ब्रे वायट ने काफी लंबी पोस्ट शेयर की है और ल्यूक हार्पर को ट्रिब्यूट दिया है। ब्रे वायट ये लिखते हुए काफी भावुक नजर आए हैं। View this post on Instagram A post shared by Windham Rotunda (@thewindhamrotunda)ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर ने WWE मेन रोस्टर में साथ में डेब्यू किया था। एरिक रोवन भी उनके साथ थे। साल 2013 में ये आए थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने बाद में साल 2015 में वायट फैमिली ज्वाइन की थी। ब्रे वायट भी काफी दुखी इस बार नजर आए।I’m at a loss for words!!!!! #RestWellBrother pic.twitter.com/2w1w8lXsz9— Braun Strowman (@BraunStrowman) December 27, 2020ल्यूक हार्पर का इतनी जल्दी इस दुनिया से चले जाना रेसलिंग की दुनिया के लिए बड़ा झटका है। WWE में कई सालों तक उन्होंने काम किया। टैग टीम में एरिक रोवन के साथ काम करते हुए हमेशा उनका दबदबा रहा था। वायट फैमिली का नाम ऊंचा करने में हार्पर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। फैंस भी इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैंं। पिछले साल 2019 में WWE से उन्हें रिलीज कर दिया गया था और इसके बाद वो AEW में गए। यहां भी वो जबरदस्त काम कर रहे थे। ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर ने साथ में बहुत काम किया है। ब्रे वायट शायद ल्यूक हार्पर के साथ बिताए गए पल कभी भूल नहीं पाएंगे।ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया